नई दिल्ली : बिल्डर, वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों के गठजोड़ पर CBI की बड़ी कार्रवाई​, मुंबई-बेंगलुरु समेत 12 जगहों पर की छापेमारी

New Delhi: CBI takes major action against nexus between builders and financial institution officials; raids conducted at 12 locations including Mumbai and Bengaluru.

नई दिल्ली : बिल्डर, वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों के गठजोड़ पर CBI की बड़ी कार्रवाई​, मुंबई-बेंगलुरु समेत 12 जगहों पर की छापेमारी

सीबीआई ने घर खरीदारों से धोखाधड़ी और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों के साथ सांठगांठ के आरोपों पर कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई के बिल्डरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई ने 6 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और तीनों महानगरों में कुल 12 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है.  दरअसल, देशभर के हजारों घर खरीदारों ने बिल्डरों और डेवलपर्स द्वारा धोखा दिए जाने और उसके बाद वित्तीय संस्थानों की जबरन वसूली जैसी कार्यवाहियों से परेशान होकर सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था.

 

नई दिल्ली : सीबीआई ने घर खरीदारों से धोखाधड़ी और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों के साथ सांठगांठ के आरोपों पर कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई के बिल्डरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई ने 6 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और तीनों महानगरों में कुल 12 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है.  दरअसल, देशभर के हजारों घर खरीदारों ने बिल्डरों और डेवलपर्स द्वारा धोखा दिए जाने और उसके बाद वित्तीय संस्थानों की जबरन वसूली जैसी कार्यवाहियों से परेशान होकर सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था.

 

Read More मुंबई: आरोपी से दो देसी आग्नेयास्त्र और आठ जिंदा कारतूस जब्त

घर खरीदारों को किया जा रहा था गुमराह
इन याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के बीच कथित अशुद्ध गठजोड़ को गंभीर माना. अदालत ने पाया कि बिल्डर और वित्तीय संस्थान साथ मिलकर घर खरीदारों को गुमराह कर रहे थे. इसी संदर्भ में अप्रैल 2025 में सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई को 7 प्रारंभिक जांच दर्ज करने का आदेश दिया था. सीबीआई ने 7 में से 6 प्रारंभिक जांच पूरी कर ली थी, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के बिल्डरों से जुड़ी थीं. इन मामलों पर सर्वोच्च न्यायालय में स्टेटस रिपोर्ट दायर की गई थी.

Read More मुंबई में मनपा ने निजी कुओं पर आपदा प्रबंधन के तहत किया कब्जा !

कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने दर्ज किए थे केस
इसके बाद अदालत के निर्देश पर सीबीआई ने एनसीआर के विभिन्न बिल्डरों के खिलाफ 22 नियमित केस दर्ज किए थे, जिनकी जांच वर्तमान में चल रही है. सीबीआई ने प्रेस विज्ञपति में शनिवार को बताया कि अब सातवीं प्रारंभिक जांच, जो एनसीआर के बाहर के बिल्डरों से जुड़ी थी, पूरी कर ली गई है. इस पर स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत की गई. रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई के बिल्डरों तथा वित्तीय संस्थानों के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ 6 नियमित केस दर्ज करने का निर्देश दिया.

Read More मुंबई : गारमेंट कारखाने पर छापेमारी; 6 नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया

छापेमारी में मिले अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत
निर्देशों का पालन करते हुए सीबीआई ने 6 केस दर्ज किए और तीनों शहरों में 12 ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं. सीबीआई सूत्रों के अनुसार तलाशी अभियान अब भी जारी है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है. सीबीआई की यह कार्रवाई न सिर्फ बिल्डरों और डेवलपर्स बल्कि वित्तीय संस्थानों की भूमिका पर भी सवाल खड़े करती है. जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि कैसे बिल्डरों और अधिकारियों की मिलीभगत से गृह खरीदारों को योजनाबद्ध तरीके से ठगा गया.

Read More मुंबई: पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर का कार्यकाल 30 अप्रैल को पूरा ; कौन होगा अगला पुलिस आयुक्त? 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु जैसे शहरों को क्यों छोड़ रहे हैं लोग, रिटायरमेंट के बाद तो बिल्कुल नहीं चाहते रहना! मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु जैसे शहरों को क्यों छोड़ रहे हैं लोग, रिटायरमेंट के बाद तो बिल्कुल नहीं चाहते रहना!
मुंबई में घर-घर जाकर गैस सिलेंडर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 45 गैस सिलेंडर और 3 बाइक बरामद
मुंबई : धार्मिक पहचान से जुड़ी गाड़ी जलाने और वीडियो बनाने मुंबई गए थे दोनों आरोपी, सरगना ने दिया था बड़ा लालच
मुंबई : एनसीएलटी ने केनरा बैंक की पिटीशन पर मिट्सम एंटरप्राइजेज में सीआईआरपी शुरू किया 
ठाणे : सड़क किनारे खड़े टेंपो से 6.6 लाख के बैन गुटखा और तंबाकू प्रोडक्ट्स ज़ब्त
मुंबई : बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने मुंबई में खो चुके कुदरती तालाबों की पहचान और पुनर्जीवन के लिए सर्वे का प्रस्ताव दिया