मुंबई-पुणे हाईवे पर कार और एक ट्रक के बीच हुई टक्कर; दो लोगों की मौत

Two people died in a car-truck collision on the Mumbai-Pune highway.

मुंबई-पुणे हाईवे पर कार और एक ट्रक के बीच हुई टक्कर; दो लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुंबई-पुणे हाईवे पर गुरुवार को सुबह एक स्विफ्ट डिजायर कार और एक ट्रक के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की छानबीन देहू रोड पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे मुंबई से पुणे जा रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार आगे चल रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुंबई-पुणे हाईवे पर गुरुवार को सुबह एक स्विफ्ट डिजायर कार और एक ट्रक के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की छानबीन देहू रोड पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे मुंबई से पुणे जा रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार आगे चल रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

 

Read More मुंबई महानगरपालिका का चुनाव अकेले लड़ सकती है शिवसेना यूबीटी 

कार की गति इतनी अधिक थी कि आगे का हिस्सा पिचक गया। इस घटना में कार में सफर कर रहे सिद्धांत आनंद (22) और दिव्यराज सिंह राठौड़ (23) की गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि कार में सफर कर रहे निहाल तंबोली (20) और हर्षवर्धन मिश्रा (22) घायल हो गए। इन दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों मृतक युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पिंपरी के वाईसीएम अस्पताल भेज दिया गया है।

Read More मुंबई - पुणे एक्सप्रेसवे को आठ-लेन का करने का निर्णय

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश