एल्फिंस्टन ब्रिज 12 सितंबर रात 11:59 बजे से यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा; वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग 

Elphinstone Bridge will be closed for traffic from 11:59 pm on September 12; alternate routes for motorists

एल्फिंस्टन ब्रिज 12 सितंबर रात 11:59 बजे से यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा; वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग 

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण एल्फिंस्टन ब्रिज को तोड़कर उसकी जगह नया एल्फिंस्टन फ्लाईओवर और शिवरी-वर्ली एलिवेटेड कनेक्टर फ्लाईओवर बनाएगा। इस कार्य के चलते 12 सितंबर रात 11:59 बजे से पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा और वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग लागू किए जाएंगे। 

मुंबई: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण एल्फिंस्टन ब्रिज को तोड़कर उसकी जगह नया एल्फिंस्टन फ्लाईओवर और शिवरी-वर्ली एलिवेटेड कनेक्टर फ्लाईओवर बनाएगा। इस कार्य के चलते 12 सितंबर रात 11:59 बजे से पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा और वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग लागू किए जाएंगे। 

 

Read More मुंबई : म्हाडा द्वारा आयोजित लॉटरी में आरक्षित घरों को आम जनता के लिए उपलब्ध कराने के लिए परीक्षण शुरू 

नया ट्रैफिक अपडेट क्या?
ट्रैफिक पुलिस ने आदेश जारी करते हुए सलाह दी है कि पूर्व से पश्चिम जाने वाले वाहन दादर पूर्व से पश्चिम और दादर मार्केट की ओर जाने के लिए तिलक ब्रिज का उपयोग करें। परेल से प्रभादेवी और लोअर परेल जाने वाले वाहन सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक करी रोड ब्रिज का उपयोग कर सकेंगे, जबकि परेल और भायखला से वर्ली, कोस्टल रोड व सी-लिंक की ओर जाने वाले वाहन चिंचपोकली ब्रिज का प्रयोग करेंगे।

Read More कुर्ला बस हादसे के बाद खुली बेस्ट की नींद; ड्राइवरों की ट्रेनिंग व्यवस्था में बदलाव की तैयारी

इसी तरह पश्चिम से पूर्व आने वाले वाहन दादर वेस्ट से दादर ईस्ट की ओर तिलक ब्रिज का उपयोग करेंगे। प्रभादेवी और लोअर परेल से परेल, टाटा व केईएम अस्पताल की ओर जाने वाले वाहन दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक करी रोड ब्रिज से गुजर सकेंगे। वहीं, वर्ली और सी-लिंक की ओर से आने वाले वाहन चिंचपोकली ब्रिज का उपयोग करेंगे। 

Read More मुंबई : मीठी नदी पर बने पुल के डिजाइन को बदलने का फैसला किया

महादेव पलव रोड पर वनवे ट्रैफिक कब से कब तक?
महादेव पलव रोड (करी रोड रेलवे ब्रिज) पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक और शाम 3 से रात 11 बजे तक एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू होगी। रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक दोनों दिशाओं में यातायात सुचारु रहेगा। नागरिकों की सुविधा के लिए एमएमआरडीए ने परेल और प्रभादेवी रेलवे स्टेशनों पर दो एंबुलेंस और व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की है, ताकि मरीजों को अस्पताल लेकर जाने में कोई दिक्कत न हो। बता दें कि यह ब्रिज 125 साल पुराना है जिसे खतरनाक घोषित कर दिया गया था। 

Read More नवी मुंबई में 170 करोड़ की लागत से बने इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील
अनिल कुंभारे, जॉइंट सीपी, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्तीकरण और पुनर्निर्मा कार्य के चलते 12 सितंबर की रात 11:59 बजे से इस पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा। वाहन चालकों से अपील है कि वे वाहनों के लिए बनाए गए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।