मुंबई: दिवाली से पहले वर्सोवा ब्रिज के पास शिफ्ट किया जाएगा दहिसर टोल नाका
Mumbai: Dahisar toll naka will be shifted near Versova bridge before Diwali
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दहिसर टाेल नाके का हल निकाल दिया है। यह टोल नाका दिवाली से पहले वर्सोवा ब्रिज के पास शिफ्ट किया जाएगा। दहिसर टोल नाके के हटने से मुंबई जाने में करीब 30 मिनट समय बचेगा। तो वहीं मुंबई में प्रवेश करने वाले लाखों वाहन चालकों और मीरा-भाईंदर के 15 लाख से अधिक स्थानीय नागरिकों को आखिरकार बड़ी राहत मिलेगी। शिंदे के दखल से सुझले दहिसर टोल नाके पर मुंबईकरों के लिए बड़े दिवाली गिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है।
मुंबई: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दहिसर टाेल नाके का हल निकाल दिया है। यह टोल नाका दिवाली से पहले वर्सोवा ब्रिज के पास शिफ्ट किया जाएगा। दहिसर टोल नाके के हटने से मुंबई जाने में करीब 30 मिनट समय बचेगा। तो वहीं मुंबई में प्रवेश करने वाले लाखों वाहन चालकों और मीरा-भाईंदर के 15 लाख से अधिक स्थानीय नागरिकों को आखिरकार बड़ी राहत मिलेगी। शिंदे के दखल से सुझले दहिसर टोल नाके पर मुंबईकरों के लिए बड़े दिवाली गिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है। इस टोल नाके की वजह से सालों से जाम और प्रदूषण की समस्या थी। दहिसर टोल नाके को अब शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा।
लाखों लोगाें को होगा फायदा
उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुए फैसले के अनुसार नया टोल नाका दहिसर से करीब 2 किलोमीटर आगे वर्सोवा पुल के सामने स्थित नर्सरी इलाके में बनाया जाएगा और इसे दिवाली से पहले चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। दहिसर टोल नाका लाखों लोगों की रोजमर्रा की परेशानी का पर्याय बन गया था। इसके शिफ्ट होने से मीरा-भाईंदर और मुंबई के बीच रोजाना करीब 2.5 से 3 लाख वाहन को लाभ मिलेगा। टोल पर लगने वाले 10 से 15 मिनट का इंतजार कई बार 30-45 मिनट तक बढ़ जाता है। ऐसे में ट्रैफिक जाम से रोजाना हजारों लीटर ईंधन की बर्बादी होती है। अब जहां समय बचेगा तो वहीं प्रदूषण भी नहीं होगा।
शिंदे के निर्देश से हल हुआ मुद्दा
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र की सीमा में टोल नाका स्थित होने के कारण स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक लंबे समय से इसके स्थानांतरण की मांग कर रहे थे, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस मुद्दे को सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से उठाया। उप मुख्यमंत्री शिंदे ने बैठक बुलाकर सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ विचार-विमर्श किया। दहिसर टोल नाका शिफ्ट किए जाने के निर्णय के बाद परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यभर में कई टोल नाके बंद किए और छोटे वाहनों को टोलमुक्त किया, तब जनता ने इसका स्वागत किया था। अब दहिसर टोल नाका भी आगे शिफ्ट होने से मीरा-भाईंदर और मुंबई के बीच यात्रा और आसान हो जाएगा। यह दिवाली से पहले स्थानीय नागरिकों को टोलमुक्त सफर का तोहफा है।

