मुंबई : मालवणी इलाके में बहन के प्रेमी की हत्या; खुद सरेंडर, हत्या का मामला दर्ज 

Mumbai: Sister's lover murdered in Malavani area; surrendered himself, murder case registered

मुंबई : मालवणी इलाके में बहन के प्रेमी की हत्या; खुद सरेंडर, हत्या का मामला दर्ज 

मालवणी इलाके में एक 21 वर्षीय युवक द्वारा अपनी बहन के प्रेमी की हत्या करने और उसके बाद पुलिस के सामने खुद को सरेंडर करने का मामला सामने आया है. आरोपी की पहचान आशीष शेट्टी (21) के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  गिरफ्तारी के बाद आरोपी शेट्टी को कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद उसे 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

मुंबई : मालवणी इलाके में एक 21 वर्षीय युवक द्वारा अपनी बहन के प्रेमी की हत्या करने और उसके बाद पुलिस के सामने खुद को सरेंडर करने का मामला सामने आया है. आरोपी की पहचान आशीष शेट्टी (21) के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  गिरफ्तारी के बाद आरोपी शेट्टी को कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद उसे 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि आशीष शेट्टी ने नितिन सोलंकी (40) की हत्या कर दी. क्योंकि उसने उसकी मां और बहन के चरित्र पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. 

 

Read More वसई शहर में एक नाइजीरियाई नागरिक को 11. 58 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार 

मालवणी पुलिस अधिकारी के मुताबिक शेट्टी ने कबूल किया कि उसने मालवणी के मार्वे रोड स्थित कृष्णा आश्रम, कोलीवाड़ा, रामेश्वर गली के पास कमरा नंबर-1 में नितिन सोलंकी की हत्या की थी. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सोलंकी को गंभीर रूप से घायल पाया. जिसके बाद उसे कांदिवली के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Read More मुंबई : सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के जमानत अर्जी पर सुनवाई 17 अप्रैल 

जांच में पता चला कि सोलंकी एक अस्पताल में केयरटेकर के रूप में काम करता था और शेट्टी की बहन के साथ उसके संबंध थे. आशीष को इस संबंध के बारे में पता था, लेकिन सोलंकी कथित तौर पर हाल के दिनों में उसकी मां और बहन का अपमान कर रहा था. जिससे बार-बार झगड़े होते थे. शनिवार रात लगभग 10:30 बजे आशीष जोगेश्वरी में सोलंकी से मिला और दोनों ने साथ में शराब पी.

Read More मुंबई: अंधेरी स्टेशन का एफओबी मरम्मत कार्यों के कारण 3 महीने तक रहेगा बंद

आरोपी ने कबूल किया अपराध
अगली सुबह दोनों मालवणी आ गए. जहां गुस्से में आकर आशीष ने सोलंकी पर डंडे से बेरहमी से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद आशीष डरकर मालवणी पुलिस स्टेशन गया और अपना अपराध कबूल कर लिया. शिकायत के आधार पर मालवणी पुलिस ने आशीष शेट्टी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई लकड़ी भी जब्त कर ली है. वहीं, सोलंकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या