मुंबई : थाने के अंदर पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

Mumbai: Case filed against five people including three women for attacking policemen inside police station

मुंबई : थाने के अंदर पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

पुलिस थाने के अंदर पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी उपनगर कांदिवली के समता नगर पुलिस थाने में हुई इस घटना के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

मुंबई : पुलिस थाने के अंदर पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी उपनगर कांदिवली के समता नगर पुलिस थाने में हुई इस घटना के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

 

Read More मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

अधिकारी ने बताया कि एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने आरोपी अजय रमेश बामने को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में रोका और उसे कार में उसके साथ मौजूद तीन अन्य लोगों के साथ थाने ले आया.

Read More धारावी रीडिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत अपात्र घोषित होने वाले परिवारों के लिए खुशखबरी; 12 साल में ही रेंटल हाउसिंग के घर अपात्र परिवारों के नाम घर करने की घोषणा

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी अजय रमेश बामने ने उस वक्त ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ गाली-गलौज की और उसके दो दोस्त भी थाने पहुंच गए. उन्होंने बताया कि जब समता नगर पुलिस के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया, तो पांचों आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई और गाली-गलौज की. इस घटना के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और अजय बामने और गणेश बामने को गिरफ्तार कर लिया.

Read More मुंबई: परियोजना पीड़ितों को अब मकान के बजाय मिलेगा 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच नकद मुआवजा