कल्याण : केडीएमसी के कर वसूली केंद्रों पर छुट्टी के दिन भी उमड़े लोग; तीन प्रभागों में 15.38 लाख रुपए की कर वसूली 31 अगस्त तक 5% की छूट भी उपलब्ध

Kalyan: People thronged KDMC's tax collection centers even on a holiday

कल्याण : केडीएमसी के कर वसूली केंद्रों पर छुट्टी के दिन भी उमड़े लोग; तीन प्रभागों में 15.38 लाख रुपए की कर वसूली 31 अगस्त तक 5% की छूट भी उपलब्ध

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए शुरू किए गए विशेष कर वसूली केंद्रों को जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। रविवार के दिन भी नागरिक बड़ी संख्या में केंद्रों पर पहुंचे और कर भरकर अपने दायित्व का पालन किया। महापालिका आयुक्त अभिनव गोयल के मार्गदर्शन में कुल 18 विशेष कर वसूली केंद्रों की व्यवस्था की गई है, जहां नागरिक 31 अगस्त तक अपने मालमत्ता कर (प्रॉपर्टी टैक्स) और पाणीपट्टी (वॉटर टैक्स) का भुगतान कर सकते हैं।

कल्याण : कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए शुरू किए गए विशेष कर वसूली केंद्रों को जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। रविवार के दिन भी नागरिक बड़ी संख्या में केंद्रों पर पहुंचे और कर भरकर अपने दायित्व का पालन किया। महापालिका आयुक्त अभिनव गोयल के मार्गदर्शन में कुल 18 विशेष कर वसूली केंद्रों की व्यवस्था की गई है, जहां नागरिक 31 अगस्त तक अपने मालमत्ता कर (प्रॉपर्टी टैक्स) और पाणीपट्टी (वॉटर टैक्स) का भुगतान कर सकते हैं।

 

Read More मुंबई: अमित शाह से एकनाथ शिंदे ने जाहिर की वित्त मंत्रालय को लेकर नाराजगी

इतना ही नहीं, 31 अगस्त तक भुगतान करने पर 5% की छूट भी दी जा रही है। बीते दिन 1/अ, 6/फ और 7/ग प्रभागों से कुल 15,38,897 रुपये की कर वसूली दर्ज की गई। इनमें 1/अ प्रभाग में 7,53,438 रुपये और 6/फ व 7/ग प्रभागों में संयुक्त रूप से 7,85,459 रुपये की रकम नागरिकों द्वारा नकद, चेक और ऑनलाइन माध्यमों से जमा की गई।

Read More नागपुर:  आग की घटना में पांच लोगों की मौत; पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता

कर वसूली की इस प्रक्रिया का निरीक्षण आज मालमत्ता कर विभाग की उपायुक्त कांचन गायकवाड ने किया। उन्होंने 1/अ प्रभाग के अटाळी चौक और 6/फ प्रभाग के आदित्य मंगल कार्यालय परिसर में स्थापित वसूली केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान 1/अ प्रभाग के सहायक आयुक्त प्रमोद पाटील और 6/फ व 8/ग प्रभाग की सहायक आयुक्त हेमा मुंबरकर भी मौजूद थीं।

Read More मुंबई : सत्तारूढ़ गठबंधन में सब कुछ ठीक - एकनाथ शिंदे