मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनने के दो साल बाद भी कार्यकारिणी नहीं बना सकी वर्षा गायकवाड़

Even after two years of becoming Mumbai Congress President, Varsha Gaikwad could not form the executive

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनने के दो साल बाद भी कार्यकारिणी नहीं बना सकी वर्षा गायकवाड़

दिल्ली कांग्रेस हाईकमान ने महाराष्ट्र की नई प्रदेश कार्यकारिणी को हरी झंडी दे दी है। लेकिन मुंबई कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का अब तक न कोई अता है, और न कोई पता है। वर्षा गायकवाड़ के मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनने के दो साल बाद भी वे अपनी कार्यकारिणी नहीं बना सकी है। इधर, हर्षवर्धन सपकाल के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्त के पांच महीने के अंदर ही उन्हें जंबो कार्यकारिणी मिल गई।

मुंबई: दिल्ली कांग्रेस हाईकमान ने महाराष्ट्र की नई प्रदेश कार्यकारिणी को हरी झंडी दे दी है। लेकिन मुंबई कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का अब तक न कोई अता है, और न कोई पता है। वर्षा गायकवाड़ के मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनने के दो साल बाद भी वे अपनी कार्यकारिणी नहीं बना सकी है। इधर, हर्षवर्धन सपकाल के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्त के पांच महीने के अंदर ही उन्हें जंबो कार्यकारिणी मिल गई। उनकी नई कार्यकारिणी में मुंबई के जाकिर अहमद, राजन भोसले, राजेश शर्मा, भावना जैन को स्थान मिला है, लेकिन अमरजीत सिंह मनहास को कोषाध्यक्ष पद से मुक्ति दे दी गई है। माना जा रहा है पार्टी मनहास को वर्षा गायकवाड की जगह मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे सकती है। 

वर्षा गायकवाड़ को अध्यक्ष के तौर पर दो साल पूरे
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाले हुए वर्षा गायकवाड़ को दो साल पूरे हो गए, लेकिन अब तक वे अपनी नई कार्यकारिणी नहीं बना सकी। हां, अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अपनी नई कार्यकारिणी की लिस्ट दिल्ली हाईकमान के पास भेजी जरूर थी, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली। दिल्ली की सहमति के बाद वे अपने 10-12 करीबी लोगों को कार्यकारिणी में शामिल करने में जरूर सफल हुई थी। फिर लोकसभा चुनाव से पहले और विधानसभा चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की लिस्ट बनाकर दिल्ली हाईकमान को भेजी थी। उसे भी दिल्ली ने लटका रखा है। आज भी वर्षा गायकवाड को पूर्व अध्यक्ष भाई जगताप की बनाई कार्यकारिणी से ही काम चलाना पड़ रहा है। 

Read More महाराष्ट्र : मंत्रियों में एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को शामिल नहीं किया; समर्थकों में गुस्सा

मुंबई कांग्रेस में 'वर्षा हटाओ, कांग्रेस बचाओ' की गूंज
दरअसल, वर्षा गायकवाड के कामकाज से पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीम खान, चंद्रकांत हंडोरे, पूर्व अध्यक्ष भाई जगताप, सुरेश शेट्टी, अमरजीत सिंह मनहास, बलदेव खोसा, चरण सिंह सप्रा, मधु चव्हाण जैसे अन्य वरिष्ठ नेता नाराज है। उन्होंने समय-समय पर अपनी नाराजगी से दिल्ली हाईकमान को अवगत कराया है। इधर, मनसे के हिंदी विरोधी अभियान में मुंबई कांग्रेस की भूमिका के चलते हिंदी भाषी समाज भी नाराज है। मुंबई कांग्रेस में 'वर्षा हटाओ, कांग्रेस बचाओ' की गूंज सुनाई दे रही है। 

Read More महाराष्ट्र में शीतकालीन सत्र के बीच बड़ी हलचल... उद्धव ठाकरे ने की सीएम फडणवीस से मुलाकात

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन