जयपुर: एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी; विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी

Jaipur: Technical fault in Air India plane; The plane had to make an emergency landing

जयपुर: एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी; विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी

जयपुर में उड़ान भरते ही एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान दिल्ली से मुंबई की उड़ान पर था। उड़ान भरने के 18 मिनट बाद ही विमान को वापस रनवे पर उतारना पड़ा। जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI-612 ने जयपुर एयरपोर्ट से दोपहर 1.58 मिनट पर मुंबई के लिए उड़ान भरी थी।  

जयपुर: जयपुर में उड़ान भरते ही एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान दिल्ली से मुंबई की उड़ान पर था। उड़ान भरने के 18 मिनट बाद ही विमान को वापस रनवे पर उतारना पड़ा। जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI-612 ने जयपुर एयरपोर्ट से दोपहर 1.58 मिनट पर मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि इसके टेक ऑफ का टाइम दोपहर 1:35 है। करीब 23 मिनट की देरी से इस विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान में तकनीकी गड़बड़ी हो गई। पायलट को जैसे ही गड़बड़ी का पता चला उसने तुरंत विमान को वापस लौटाने का फैसला लिया। 

 

Read More कोलकाता में होगा मेगा इवेंट; भारत में दिखने वाला है स्टार फुटबॉलर का जलवा

विमान के पायलट ने जयपुर एटीसी से इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। दोपहर 2:16 बजे विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग हुई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। फिलहाल विमान की तकनीकी जांच हो रही है।

Read More मुंबई: 'सुन ले बेटा पाकिस्तान, बाप है तेरा हिंदुस्तान!' - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

एयर इंडिया एक्सप्रेस में भी तकनीकी खराबी
इसी तरह, बुधवार देर रात एक और घटना सामने आई जब दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक अन्य विमान तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भऱ सका। एक अधिकारी के अनुसार उड़ान भरने से ठीक पहले पायलट नेकॉकपिट स्क्रीन में गड़बड़ी देखी। 

Read More नई दिल्ली : एयर इंडिया के विमान की सहायक पावर यूनिट में आग; सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित

21 जुलाई तक एयरलाइनों ने 183 तकनीकी खामियों का पता लगाया: सरकार
केंद्र सरकार के मुताबिक इस साल देश की पांच एयरलाइंस कंपनियों ने 21 जुलाई तक अपने विमानों में 183 तकनीकी खामियों का पता लगाया है और इसकी सूचना डीजीसीए को दी है। सरकार ने कहा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कुल मिलाकर 85 तकनीकी खामियों की सूचना दी, जबकि इंडिगो और अकासा एयर ने क्रमशः 62 और 28 तकनीकी खामियों की सूचना दी। वहीं, स्पाइसजेट ने ऐसी आठ खामियों की सूचना दी।

Read More नई दिल्ली : एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम के बचे दो स्क्वाड्रनों को 2026-27 तक भारत को देगा रूस 

ये सभी आंकड़े इस साल 21 जुलाई तक के हैं। वर्ष 2024 में दर्ज की गईं तकनीकी खामियों की संख्या 421 थी, जो 2023 में रिपोर्ट की गई 448 से कम है। 2022 में रिपोर्ट की गई तकनीकी खामियों की संख्या 528 थी। इन तीन वर्षों के आंकड़ों में एलायंस एअर और पूर्ववर्ती विस्तारा के आंकड़े भी शामिल हैं।