Jaipur
National 

जयपुर : दो जापानी पर्यटक लापता: रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे; टैक्सी चालक की शिकायत पर FIR दर्ज

जयपुर : दो जापानी पर्यटक लापता: रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे; टैक्सी चालक की शिकायत पर FIR दर्ज राजस्थान की राजधानी जयपुर से दो जापानी नागरिकों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दोनों जापानी पर्यटक नई दिल्ली से जयपुर आए थे और 7 फरवरी को एक होटल में ठहरे थे। अशोक नगर थाना प्रभारी (एसएचओ) मोतीलाल शर्मा ने बताया कि इन दोनों पर्यटकों को ले जाने वाले टैक्सी चालक ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। टैक्सी चालक को ही दोनों पर्यटकों की आवाजाही की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
Read More...
National 

जयपुर : एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एअर इंडिया की फ्लाइट की लैंडिंग में दिक्कत

जयपुर : एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एअर इंडिया की फ्लाइट की लैंडिंग में दिक्कत जयपुर एयरपोर्ट पर भी बारामती जैसा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, दिल्ली से जयपुर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1719 की लैंडिंग फेल होने से बुधवार दोपहर यात्रियों में दहशत फैल गई। दोपहर करीब 1 बजकर 5 मिनट पर विमान ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन रनवे को टच करते ही पायलट ने आखिरी क्षणों में फैसला बदलते हुए विमान को दोबारा हवा में उठा लिया।  
Read More...
National 

जयपुर : मुंबई पुलिस की तर्ज़ पर ‘स्पेशल पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशंस)' का नया पद सृजित

जयपुर : मुंबई पुलिस की तर्ज़ पर ‘स्पेशल पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशंस)' का नया पद सृजित राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए जयपुर पुलिस के ढांचे में अहम बदलाव किया है. दिल्ली और मुंबई पुलिस की तर्ज़ पर राजधानी जयपुर में पहली बार ‘स्पेशल पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशंस)' का नया पद सृजित किया गया है. इस जिम्मेदारी की कमान आईपीएस अधिकारी राहुल प्रकाश को सौंपी गई है. वे अब तक जयपुर के आईजी के पद पर कार्यरत थे.  
Read More...
Mumbai 

नवी मुंबई : ऑनलाइन धोखाधड़ी; जयपुर से दो लोग गिरफ्तार

नवी मुंबई : ऑनलाइन धोखाधड़ी; जयपुर से दो लोग गिरफ्तार वाशी पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में राजस्थान के जयपुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। राहुल सीताराम चौधरी (22) और मनोज धर्मवीर समोता (22) नामक आरोपियों को 6 अगस्त को वाशी के एक व्यवसायी से इसी साल मार्च में 16.2 लाख रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गरीब और ज़रूरतमंद युवकों से 10,000-12,000 रुपये में बैंक खाते, उनके सिम कार्ड और डेबिट कार्ड खरीदे और उन्हें साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों को सौंप दिया।
Read More...

Advertisement