कोलकाता में होगा मेगा इवेंट; भारत में दिखने वाला है स्टार फुटबॉलर का जलवा

Mega event to be held in Kolkata; star footballer to showcase his talent in India

कोलकाता में होगा मेगा इवेंट; भारत में दिखने वाला है स्टार फुटबॉलर का जलवा

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी जल्द ही भारत दौरे पर आने वाले हैं। बता दें कि साल 2025 में स्टार फुटबॉलर का जलवा भारत में दिखने वाला है। लियोनेल मेसी ने भारत आने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। वह दिसंबर में होने वाले ‘GOAT टूर इंडिया 2025’ में शामिल होंगे। मेसी ने कहा कि, भारत जैसे फुटबॉल-प्रेमी देश में दोबारा आना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। बता दें मेसी 13 दिसंबर को कोलकाता से अपने चार शहरों के दौरे की शुरुआत करेंगे, इसके बाद अहमदाबाद, मुंबई और नई दिल्ली का दौरा करेंगे। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक विशेष बैठक के साथ खत्म होगी।

मुंबई : अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी जल्द ही भारत दौरे पर आने वाले हैं। बता दें कि साल 2025 में स्टार फुटबॉलर का जलवा भारत में दिखने वाला है। लियोनेल मेसी ने भारत आने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। वह दिसंबर में होने वाले ‘GOAT टूर इंडिया 2025’ में शामिल होंगे। मेसी ने कहा कि, भारत जैसे फुटबॉल-प्रेमी देश में दोबारा आना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। बता दें मेसी 13 दिसंबर को कोलकाता से अपने चार शहरों के दौरे की शुरुआत करेंगे, इसके बाद अहमदाबाद, मुंबई और नई दिल्ली का दौरा करेंगे। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक विशेष बैठक के साथ खत्म होगी।

 

Read More नवी मुंबई : UAE के नाम पर पाकिस्तानी कंटेनर भेजे गए भारत... DRI की रेड में 39 किए गए जब्त !

14 साल बाद भारत आ रहे मेसी
गौरतलब है कि 14 साल पहले 2011 में उन्होंने पहली बार कोलकाता में मैच खेला था। अपने बयान में मेसी ने कहा कि भारत एक बेहद खास देश है। यहां बिताए पुराने लम्हों की यादें अब भी ताजा हैं। यहां के फैंस जुनून से भरे हुए हैं और वह नई पीढ़ी से मिलने के लिए उत्सुक हैं। मेसी ने आगे कहा, "भारत फुटबॉल के प्रति जुनून से भरा हुआ देश है और मैं इस खूबसूरत खेल के प्रति अपना प्यार साझा करते हुए इस जनरेशन के फैंस से मिलने के लिए काफी खुश हूं।"

Read More मुंबई : एयर इंडिया की विमान में आई दिक्कत;  वापस मुंबई एयरपोर्ट पर कराना पड़ा लैंड

कोलकाता में होगा मेगा इवेंट
बता दें कि आयोजकों ने 15 अगस्त को इस कार्यक्रम की घोषणा कर दी थी, लेकिन गुरुवार को मेसी के आधिकारिक बयान के साथ पहली बार उन्होंने खुद इस दौरे की पुष्टि की। इस दौरे के दौरान अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाले म्यूज़िक शो, फूड फेस्टिवल, फुटबॉल मास्टरक्लास और पैडल एग्जीबिशन में शामिल होंगे। कोलकाता में मेसी का कार्यक्रम साल्ट लेक स्टेडियम में होगा। 13 दिसंबर को होने वाले "गोट कॉन्सर्ट" और "गोट कप" के दौरान यह स्टेडियम दूसरी बार मेसी की मेजबानी करेगा। इस खास मौके पर मेसी के साथ भारतीय दिग्गज सौरव गांगुली, बाईचुंग भूटिया और लिएंडर पेस भी मैदान पर नजर आ सकते हैं।

Read More नागपुर : भारत के निर्यात को बढ़ाने और आयात को कम करने की आवश्यकता - नितिन गडकरी 

शाहरुख-सचिन संग मौजूद रहेंगे कई बड़े सितारे
आयोजकों की योजना है कि दुर्गा पूजा के मौके पर मेसी की अब तक की सबसे बड़ी प्रतिमा का उद्घाटन किया जाए। इन खास आयोजनों के टिकटों की कीमत करीब 3,500 रुपये से शुरू होने की संभावना है। 2011 के बाद यह मेसी का पहला भारत दौरा होगा। उस समय उन्होंने साल्ट लेक स्टेडियम में वेनेजुएला के खिलाफ फीफा फ्रैंडशिफ मैच खेलते हुए अर्जेंटीना की कप्तानी की थी। मुंबई में मेसी "पैडल गोट कप" का हिस्सा बनेंगे, जहां उनके साथ शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और कई बॉलीवुड सितारे मौजूद रहेंगे।

Read More मुंबई पहुंची  राष्ट्रपति मुर्मू ; भारतीय रिजर्व बैंक के 90वें वर्ष के समापन समारोह होंगी शामिल

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश