मुंबई : बीकेसी में टेस्ला के पहले शोरूम की लॉन्चिंग;  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा 'टेस्ला, वेलकम टू इंडिया'

Mumbai: Tesla's first showroom launched in BKC; CM Devendra Fadnavis says 'Tesla, Welcome to India'

मुंबई : बीकेसी में टेस्ला के पहले शोरूम की लॉन्चिंग;  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा 'टेस्ला, वेलकम टू इंडिया'

मशहूर इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में औपचारिक रूप से एंट्री कर ली है। मुंबई के बीकेसी में टेस्ला के पहले शोरूम की लॉन्चिंग हुई। टेस्ला का शोरूम मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के मेकर मैक्सिटी मॉल में खुला है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टेस्ला के शोरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने देश में टेस्ला का स्वागत करते हुए कहा कि 'टेस्ला, वेलकम टू इंडिया'। 

मुंबई : मशहूर इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में औपचारिक रूप से एंट्री कर ली है। मुंबई के बीकेसी में टेस्ला के पहले शोरूम की लॉन्चिंग हुई। टेस्ला का शोरूम मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के मेकर मैक्सिटी मॉल में खुला है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टेस्ला के शोरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने देश में टेस्ला का स्वागत करते हुए कहा कि 'टेस्ला, वेलकम टू इंडिया'। 

 

Read More मुंबई पुलिस की सख्त कार्रवाई: ड्रग्स गिरोह पर पहली बार लागू हुआ MCOCA

भारत में टेस्ला की योजनाओं को लेकर काफी चर्चाएं हैं। हालांकि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी पहले ही साफ कर चुके हैं कि टेस्ला फिलहाल भारत में कारों का उत्पादन नहीं करेगी। कुमारस्वामी ने कहा कि 'टेस्ला फिलहाल भारत में अपनी कारें बेचना चाहती है और इसके अलावा उनकी कोई और योजना नहीं है।' टेस्ला ने अभी तक अपनी योजनाओं पर चुप्पी साधी हुई है।  

Read More मुंबई : लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी - संजय राउत

इस साल की शुरुआत में टेस्ला ने भारत में कर्मचारियों की भर्ती शुरू कर दी थी, जिसके बाद ही टेस्ला के भारतीय बाजार में दाखिल होने की चर्चाएं शुरू हो गईं थी। टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने भी पूर्व में भारत में निवेश की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन उन्होंने भारत में लगने वाले उच्च आयात कर को सबसे बड़ी परेशानी बताया था। हालांकि भारत सरकार द्वारा हाल ही में नई ईवी नीति का एलान किया गया है, जिसमें वैश्विक ईवी कार निर्माताओं को कई सुविधाएं और कम आयात कर की पेशकश की गई है। 

Read More मुंबई :मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर फर्जी शादी का प्रस्ताव देने वाले शख्स ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News