मुंबई : त्योहारों के मौसम में न तोड़ें लोगों के घर... राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का स्पष्ट आदेश
Mumbai: Do not demolish people's houses during the festive season... Clear order from Revenue Minister Chandrashekhar Bawankule
बावनकुले ने बुधवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में घर तोड़ने का नोटिस देकर लोगों में भय का माहौल न बनाएं। जो भी कार्रवाई करनी है, गणेशोत्सव के बाद करें। तब तक अधिकारी लोगों को कोई नोटिस न दें। उत्तर मुंबई में नागरिकों के निर्माणों को अनधिकृत बताकर बीएमसी ने नोटिस जारी किया है। कथित अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ मुंबई महानगर पालिका की कार्रवाई रोके जाने की स्थानीय लोगों की मांग पर चर्चा के लिए बुधवार को राजस्व मंत्री बावनकुले की अध्यक्षता में मंत्रालय में एक बैठक आयोजित की गई।
मुंबई : मुंबई सहित महाराष्ट्र का सबसे बड़ा त्योहार गणेशोत्सव लगभग एक सप्ताह बाद शुरू होनेवाला है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी पृष्ठभूमि में राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को आगामी त्योहारों के काल में तोड़क कार्रवाई स्थगित करने का स्पष्ट आदेश दिया है। बावनकुले ने बुधवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में घर तोड़ने का नोटिस देकर लोगों में भय का माहौल न बनाएं। जो भी कार्रवाई करनी है, गणेशोत्सव के बाद करें। तब तक अधिकारी लोगों को कोई नोटिस न दें।
उत्तर मुंबई में नागरिकों के निर्माणों को अनधिकृत बताकर बीएमसी ने नोटिस जारी किया है। कथित अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ मुंबई महानगर पालिका की कार्रवाई रोके जाने की स्थानीय लोगों की मांग पर चर्चा के लिए बुधवार को राजस्व मंत्री बावनकुले की अध्यक्षता में मंत्रालय में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बीजेपी उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष दीपक तावड़े और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में नागरिकों के अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए राजस्व मंत्री बावनकुले ने गणेशोत्सव तक इस कार्रवाई को रोकने का आदेश दिया है। लेकिन उन्होंने ये चेतावनी भी दी है कि फर्जी नक्शे तैयार करके निर्माण करने वालों को छूट नहीं मिलेगी।

