नवी मुंबई में नवजात बच्ची टोकरी में मिली

Newborn baby girl found in a basket in Navi Mumbai

नवी मुंबई में नवजात बच्ची टोकरी में मिली

नवी मुंबई के पनवेल इलाके में तीन दिन की नवजात बच्ची को लावारिस हालत में टोकरी में छोड़ दिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बच्ची के साथ एक नोट भी मिला है, जिसमें उसके माता-पिता ने आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते उसे पालने में असमर्थ होने की बात लिखी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को पनवेल क्षेत्र के टक्का कॉलोनी में सड़क किनारे नीले रंग की टोकरी में नवजात बच्ची को देख एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को सूचना दी। एसओ ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया।

नवी मुंबई : नवी मुंबई के पनवेल इलाके में तीन दिन की नवजात बच्ची को लावारिस हालत में टोकरी में छोड़ दिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बच्ची के साथ एक नोट भी मिला है, जिसमें उसके माता-पिता ने आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते उसे पालने में असमर्थ होने की बात लिखी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को पनवेल क्षेत्र के टक्का कॉलोनी में सड़क किनारे नीले रंग की टोकरी में नवजात बच्ची को देख एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को सूचना दी। एसओ ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया।

 

Read More मुंबई : म्हाडा द्वारा आयोजित लॉटरी में आरक्षित घरों को आम जनता के लिए उपलब्ध कराने के लिए परीक्षण शुरू 

टोकरी में एक नोट भी मिला है, जो अंग्रेजी में लिखा गया है। इसमें बच्ची के माता-पिता ने लिखा है कि वे बेहद गरीब हैं और बच्ची को पालने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने नोट में ‘सॉरी लिखते हुए खेद भी जताया है। पुलिस ने बच्ची को तुरंत शिशु चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां जांच में उसकी हालत स्थिर पाई गई। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता की तलाश की जा रही है। पनवेल टाउन पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत नवजात को परित्यक्त करने का मामला दर्ज किया है।

Read More मुंबई : नाव की यात्रा करने वालों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश