सायन इलाके में आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

A 22-year-old labourer died after a crane wire broke and fell on him in Bhiwandi

सायन इलाके में आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस ने मुंबई के सायन इलाके में एक आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना तब सामने आई जब कार मैकेनिक हैदर अली ने अपना गैराज खोला और वहां एक आवारा कुत्ता बेहोश पड़ा हुआ पाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बताया कि किसी ने कुत्ते के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया।

मुंबई: पुलिस ने मुंबई के सायन इलाके में एक आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना तब सामने आई जब कार मैकेनिक हैदर अली ने अपना गैराज खोला और वहां एक आवारा कुत्ता बेहोश पड़ा हुआ पाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बताया कि किसी ने कुत्ते के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया।

Read More मुंबई : बच्चा चोर गैंग का खुलासा; चार आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में 2 महिला और 2 पुरुष 

Read More मुंबई: पाइपलाइन में लीकेज के कारण लगी भीषण आग में गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों में से एक ने दम तोड़ दिया

बाद में हैदर और उसके दोस्त कुत्ते को शिवड़ी के एक पशु अस्पताल ले गए, जहां जानवर का इलाज चल रहा है। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि एक व्यक्ति लोहे की रॉड से कुत्ते पर हमला कर रहा है। इसके बाद सायन पुलिस ने तलाश शुरू की और आरोपी को पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि उसे पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Read More भायंदर में  पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार

Read More मुंबई : आम जनता के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं लावारिस पड़े वाहन 

Related Posts