मुंबई: आपसी कटाक्ष और पलटवार की वजह से सुर्खियों में राणे बनाम राणे! 

Mumbai: Rane vs Rane in the headlines due to mutual sarcasm and retort!

मुंबई: आपसी कटाक्ष और पलटवार की वजह से सुर्खियों में राणे बनाम राणे! 

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय सबसे गर्म चर्चाओं में एक नाम है। राणे बनाम राणे! एक ऐसा सियासी ड्रामा, जो घर के अंदर की नाराज़गी से शुरू होकर अब खुले मंच पर आ गया है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के दोनों बेटे निलेश राणे और नितेश राणे अब सिर्फ विचारों में नहीं, बल्कि शब्दों के स्तर पर भी आमने-सामने आ गए हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय सबसे गर्म चर्चाओं में एक नाम है। राणे बनाम राणे! एक ऐसा सियासी ड्रामा, जो घर के अंदर की नाराज़गी से शुरू होकर अब खुले मंच पर आ गया है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के दोनों बेटे निलेश राणे और नितेश राणे अब सिर्फ विचारों में नहीं, बल्कि शब्दों के स्तर पर भी आमने-सामने आ गए हैं। जिस परिवार की छवि अब तक एकजुट और संगठित मानी जाती थी, वही परिवार अब सोशल मीडिया पर आपसी कटाक्ष और पलटवार की वजह से सुर्खियों में है।

 

Read More मुंबई - पुणे एक्सप्रेसवे को आठ-लेन का करने का निर्णय

दरअसल, कुछ दिन पहले नितेश राणे ने एक जनसभा के दौरान एक बेहद तीखा बयान दिया “भाजपा का मुख्यमंत्री सबका बाप होता है।” यह बयान उन्होंने धाराशिव जिले में एक भाषण के दौरान दिया था। ये शब्द शिंदे गुट की शिवसेना को चुभ गए। इसे एक तरह से अपने ही गठबंधन के साथी पर हमला माना गया। इस बात को लेकर शिवसेना खेमे में नाराज़गी छा गई। लेकिन सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब नितेश के बड़े भाई निलेश राणे ने ही सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से उनकी आलोचना कर डाली।

Read More पुणे स्थित ‘जय स्तंभ’ भूमि में 22 दिसंबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 की मध्यरात्रि तक प्रवेश करने की अनुमति

बड़े भाई ने छोटे को दी चेतावनी
निलेश राणे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा “नितेश को बोलते वक्त सोच-समझकर बोलना चाहिए। किसके शब्द किसे फायदा पहुंचा रहे हैं, ये जानना ज़रूरी है। हम गठबंधन में हैं, मंच से जोश में बोलना आसान होता है, लेकिन हर बात का असर होता है।” निलेश की ये पोस्ट सिर्फ एक सलाह नहीं थी, बल्कि राजनीतिक गलियारों में इसे सीधे-सीधे डांट माना गया। खासकर इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने ही भाई को सार्वजनिक मंच पर घेरा।

Read More पुणे : साइबर अपराधियों ने पीड़ितों के विभिन्न बैंक खातों से ₹58 लाख की राशि उड़ा ली

अब छोटे भाई की बारी-स्क्रीनशॉट के साथ पलटवार
निलेश की पोस्ट का जवाब नितेश ने कुछ दिन बाद दिया और वो भी पूरे शातिर अंदाज़ में। उन्होंने अपने बड़े भाई की पुरानी पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें निलेश ने खुद गठबंधन की एकता और सहयोग की बात कही थी। इस स्क्रीनशॉट के साथ नितेश राणे ने लिखा “आदरणीय निलेशजी, आपने ही कुछ दिन पहले महागठबंधन के बारे में कहा था। अब उसी गठबंधन के साथी विधायक को धमकाना कहां तक उचित है? आखिर हम एक साथ हैं, उम्मीद करता हूं आप इस पर विचार करेंगे।” 

Read More महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने 33788 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं...

राणे परिवार राजनीति में दशकों से सक्रिय रहा है। नारायण राणे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके दोनों बेटे भी राजनीति में खासे सक्रिय हैं। नितेश राणे भाजपा से विधायक और राज्य में मंत्री हैं। निलेश राणे, जो पहले भाजपा में थे, अब शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक हैं। दरार की शुरुआत तब हुई जब भाजपा ने एक ही परिवार से दो लोगों को टिकट देने से इंकार किया। निलेश को पार्टी ने किनारे किया और नतीजतन उन्होंने शिंदे गुट का दामन थाम लिया।