ठाणे : 16 साल की कानूनी लड़ाई के बाद अदालत ने पूर्व स्टेशन मास्टर को किया रिहा

Thane: After 16 years of legal battle, court releases former station master

ठाणे : 16 साल की कानूनी लड़ाई के बाद अदालत ने पूर्व स्टेशन मास्टर को किया रिहा

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक विशेष सीबीआई अदालत ने रिश्वत मामले में पूर्व स्टेशन मास्टर को निर्दोष माना है। पूर्व स्टेशन मास्टर ने इसके लिए 16 साल कानूनी लड़ाई लड़ी। अब जाकर उन्हें अदालत से न्याय मिला है।

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक विशेष सीबीआई अदालत ने रिश्वत मामले में पूर्व स्टेशन मास्टर को निर्दोष माना है। पूर्व स्टेशन मास्टर ने इसके लिए 16 साल कानूनी लड़ाई लड़ी। अब जाकर उन्हें अदालत से न्याय मिला है। अदालत ने शिकायतकर्ता की गवाही और पेश किए गए सबूतों में अंतर पाया, जिसके बाद पूर्व अधिकारी को रिहा करने का आदेश दिया।  

 

Read More मुंबई : ईडी ने अहमदाबाद, जयपुर, जबलपुर और पुणे स्थित कई कैंपसों में की छापेमारी; फर्जी कॉल सेंटर चलाने में शामिल 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

क्या था मामला
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत एस शिंदे ने 9 जून को दिए अपने फैसले में पूर्व स्टेशन मास्टर को रिहा करने का आदेश दिया। जिसकी कॉपी रविवार को मिली। फैसले में जस्टिस शिंदे ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में विफल रहा। साल 2009 में एक फल विक्रेता ने पूर्व स्टेशन मास्टर रामकरण पंचूराम मीणा पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि स्टेशन मास्टर ने फल विक्रेता सोनू राशिद रेन से 13 जून 2009 को दीवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों और स्टेशन परिसर में फल बेचने देने के लिए हर महीना 1000 रुपये और पूर्व के महीनों के लिए अतिरिक्त 5000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।  

Read More मुंबई : छह महीनों में ऑनलाइन ट्रेडिंग की आड़ में 253 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

सीबीआई ने कथित तौर पर मीणा को 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा भी था। फल विक्रेता की शिकायत पर मीणा के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। अभियोजन पक्ष का मामला शिकायतकर्ता की गवाही और अन्य गवाहों पर आधारित था। जिसमें एक इलेक्ट्रॉनिक सबूत, वॉइस रिकॉर्डिंग भी शामिल थी। अदालत ने माना कि शिकायतकर्ता की गवाही और अन्य सबूतों में अंतर था और अदालत ने वॉइस रिकॉर्डिंग के सबूत को विश्वसनीय नहीं माना। जज ने शिकायतकर्ता की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए। 

Read More मुंबई : बीकेसी में टेस्ला के पहले शोरूम की लॉन्चिंग;  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा 'टेस्ला, वेलकम टू इंडिया'

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : 5.24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी; पुलिस ने फिल्म निर्माता रविंदर चंद्रशेखरन को तलब किया मुंबई : 5.24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी; पुलिस ने फिल्म निर्माता रविंदर चंद्रशेखरन को तलब किया
मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्माता रविंदर चंद्रशेखरन को मुंबई में ऑनलाइन ट्रेडिंग में ज़्यादा मुनाफ़े का झांसा देकर 5.24 करोड़...
मुंबई, ठाणे, वसई, वाशी और पनवेल में 123 वाहनों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई; 78 बाइक टैक्सियाँ ज़ब्त
मुंबई : मयूर नगर, आरे कॉलोनी में एसआरए योजना के तहत 11 जीर्ण-शीर्ण इमारतों के पुनर्विकास का निर्णय
तेलंगाना : नक्सल विरोधी अभियान में एक ऐतिहासिक सफलता; नक्सली दंपत्ति ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया
नई दिल्ली : शिकोहपुर लैंड डील मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल 
महाराष्ट्र : यूनियन बैंक पर मनसे कार्यकर्ताओं ने बोला हल्ला... हिंदी आवेदन को लेकर भड़का विवाद
नालासोपारा : पुलिस स्टेशन में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media