नवी मुंबई  : यौन उत्पीड़न के मामले में 20 घंटे के भीतर आरोपपत्र दाखिल 

Navi Mumbai: Chargesheet filed within 20 hours in sexual harassment case

नवी मुंबई  : यौन उत्पीड़न के मामले में 20 घंटे के भीतर आरोपपत्र दाखिल 

महाराष्ट्र में नवी मुंबई की पुलिस ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में घटना के 20 घंटे के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर दिया। पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच में तेजी लाने के लिए अपने बल की प्रतिबद्धता दोहराते हुए यह बात कही।

नवी मुंबई : महाराष्ट्र में नवी मुंबई की पुलिस ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में घटना के 20 घंटे के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर दिया। पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच में तेजी लाने के लिए अपने बल की प्रतिबद्धता दोहराते हुए यह बात कही। पुलिस आयुक्त ने बताया कि एपीएमसी पुलिस थाने को एक नाबालिग लड़की की ओर से एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत मिली, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत शीलभंग, यौन उत्पीड़न और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया।

भारम्बे ने कहा कि मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज करना, गवाहों के बयान, तकनीकी जांच और अपराध स्थल का पंचनामा जैसी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की गईं। आरोपी की पहचान विनोद कुमार केदारनाथ पांडे (34) के रूप में हुई है और उसे बृहस्पतिवार अपराह्न 3:17 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More मुंबई : टोरेस निवेश धोखाधड़ी सीईओ तौसीफ रियाज को लोनावला से गिरफ्तार

उन्होंने कहा, ‘‘ सभी कानूनी प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया और जांच की वीडियोग्राफी भी की गई। हमने शुक्रवार को 20 घंटे के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर दिया। हमने एक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की है ताकि पीड़ित को राज्य सरकार की मनोधैर्य योजना के तहत मुआवजा मिल सके।’’ उन्होंने बताया कि मामले की जांच एपीएमसी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अजय शिंदे कर रहे हैं।

Read More ठाणे : सत्र न्यायालय ने 292 जीवित कम तीव्रता वाले बमों को नष्ट करने का आदेश दिया 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना
मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता यशवंत किलेदार की मुंबई में प्रस्तावित बिहार भवन के निर्माण को रोकने की धमकी पर बिहार सरकार ने दिया जवाब 
मुंबई लोकल यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम! अप्रैल 2026 से पटरी पर उतरेगी ऑटोमैटिक डोर नॉन एसी लोकल
मुंबई  : नए मेयर के लिए अभी और करना होगा इंतजार ; बीजेपी गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करे
कल्याण- डोंबिवली में मनसे ने विकास के नाम पर समर्थन दिया- एकनाथ शिंदे
मुंबई : शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह विवाद मामले में 18 फरवरी तक टली सुनवाई