मुंबई लोकल ट्रेन के इन रूटों पर रहेगा मेगा ब्लॉक, चेक करें तारीख और शेड्यूल

There will be a mega block on these routes of Mumbai local train, check date and schedule

मुंबई लोकल ट्रेन के इन रूटों पर रहेगा मेगा ब्लॉक, चेक करें तारीख और शेड्यूल

मुंबई लोकल ट्रेन के यात्रियों को इस वीकेंड पर यात्रा करने में असुविधा का सामना करना पड़ेगा। सेंट्रल रेलवे ने 15 जून 2025 को मेगा ब्लॉक का ऐलान किया है। सेंट्रल रेलवे ये मेगा ब्लॉक उपनगरीय स्‍टेशनों पर इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को करने के लिए किया जा रहा है। जिसके चलते कई रूट की ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

मुंबई : मुंबई लोकल ट्रेन के यात्रियों को इस वीकेंड पर यात्रा करने में असुविधा का सामना करना पड़ेगा। सेंट्रल रेलवे ने 15 जून 2025 को मेगा ब्लॉक का ऐलान किया है। सेंट्रल रेलवे ये मेगा ब्लॉक उपनगरीय स्‍टेशनों पर इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को करने के लिए किया जा रहा है। जिसके चलते कई रूट की ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।


सेंट्रल रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस मेगा ब्लॉक के चलते सीएसएमटी मुंबई-विद्याविहार अप और डाउन स्‍लोन की ट्रेनें सुबह 10.55 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक प्रभावित रहेंगी। इस रूट की ट्रेनें रहेंगी डायवर्ट इसी तरह सीएसएमटी मुंबई से सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.45 बजे तक छूटने वाली डाउन ट्रेनें सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फ़ास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और यह सेवाएं बाइकुला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी।

Read More भायंदर में  पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद विद्याविहार स्टेशन पर वापस डाउन धीमी लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। घाटकोपर से सुबह 10.19 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक छूटने वाली अप धीमी सेवाएं विद्याविहार और सीएसएमटी मुंबई स्टेशनों के बीच अप फ़ास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और बाइकुला स्टेशनों पर रुकेंगी।

Read More मुंबई : बच्चा चोर गैंग का खुलासा; चार आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में 2 महिला और 2 पुरुष 

पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइनों की ट्रेनें रहेगी प्रभावित पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइनेंसुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक (पोर्ट लाइन को छोड़कर) प्रभावित रहेंगी।  सीएसएमटी मुंबई के लिए पनवेल से सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सीएसएमटी मुंबई से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। पनवेल से सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं और ठाणे से सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी-वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान पोर्ट लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

Read More मुंबई: बीएमसी ने दो डेवलपर्स के स्वामित्व वाली भूमि पर जब्ती और नीलामी की कार्यवाही शुरू की