नासिक : सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह लोगों की मौत

Nashik: Six people including five from the same family died in a road accident

नासिक : सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नासिक में हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले दो बच्चे भी हैं। दरअसल तेज रफ्तार कार सड़क किनारे स्थित एक घर से टकरा गई, जिसमें लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसा कोल्हापुर फाटा की कलवान तालुका में हुआ। 

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले दो बच्चे भी हैं। दरअसल तेज रफ्तार कार सड़क किनारे स्थित एक घर से टकरा गई, जिसमें लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसा कोल्हापुर फाटा की कलवान तालुका में हुआ। 

 

Read More महाराष्ट्र में 1,400 करोड़ का गन्ना भुगतान बकाया, कार्रवाई शुरू

परिवार के पांच लोगों समेत छह की मौत
पुलिस ने बताया कि सतना के नामपुर का रहने वाला एक परिवार नासिक में अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नासिक-कलवान रोड पर स्थित एक घर से टकरा गई। एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और एक बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Read More भोसरी: चार शराब की दुकानों के लाइसेंस रद्द 

मृतकों की पहचान शैला वसंत भदान (62), उनकी बेटी माधवी मेतकर (32), पोती त्रिवेणी मेतकर (4),  और इनकी रिश्तेदार सरला बालचंद्र भदान (50) और कार के ड्राइवर खालिक महमूद पठान (50) की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More मुंबई: अमित शाह से एकनाथ शिंदे ने जाहिर की वित्त मंत्रालय को लेकर नाराजगी