मुंबई : महिला पेट फूलने की समस्या से परेशान थी; जांच में पता चला फुटबॉल के आकार का ट्यूमर 

Mumbai: Woman was suffering from bloating; investigation revealed a football-sized tumor

मुंबई : महिला पेट फूलने की समस्या से परेशान थी; जांच में पता चला फुटबॉल के आकार का ट्यूमर 

सेंट जॉर्ज अस्पताल में डॉक्टरों ने नजमुन्निसा खान नाम की एक महिला की जान बचाई। रमजान के महीने से महिला पेट फूलने की समस्या से परेशान थी। जांच में पता चला कि उसके पेट में फुटबॉल के आकार का ट्यूमर है। डॉक्टरों ने सर्जरी करके ट्यूमर निकाला। ओवेरियन ट्यूमर से जूझ रही नजमुन्निसा खान की सेंट जॉर्ज अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी कर जान बचा ली है। 

मुंबई : सेंट जॉर्ज अस्पताल में डॉक्टरों ने नजमुन्निसा खान नाम की एक महिला की जान बचाई। रमजान के महीने से महिला पेट फूलने की समस्या से परेशान थी। जांच में पता चला कि उसके पेट में फुटबॉल के आकार का ट्यूमर है। डॉक्टरों ने सर्जरी करके ट्यूमर निकाला। ओवेरियन ट्यूमर से जूझ रही नजमुन्निसा खान की सेंट जॉर्ज अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी कर जान बचा ली है। 

 

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर

कोलाबा की रहने वाली 52 वर्षीय नजमुन्निसा को सांस लेने में तकलीफ, पेट फूलने, यूरिन में समस्या और पैरों में सूजन की शिकायत थी। इलाज के लिए वह सेंट जॉर्ज अस्पताल पहुंचीं, तो पता चला कि पेट में गांठ है।

Read More ठाणे शहर में कुल 130 अवैध नल कनेक्शन काटे

ट्यूमर इतना बड़ा की बाल्टी में भरकर जांच के लिए भेजा गया
गांठ का आकार इतना बड़ा था कि डॉक्टरों को संदेह था कि कहीं यह कैंसर की गांठ तो नहीं। आमतौर पर गांठ को जांच के लिए छोटे कंटेनर में भेजा जाता है, लेकिन यह गांठ इतनी बड़ी थी कि बाल्टी के साइज का कंटेनर मंगवाना पड़ा। अच्छी बात यह है कि यह नॉन कैंसर गांठ थी।

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार