मुंबई-पुणे राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा;  तीन लोगों की मौत

Horrific road accident on Mumbai-Pune highway; three people died

मुंबई-पुणे राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा;  तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं, उनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना का कारण एक तेज रफ्तार ट्रक थी। जिसने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। मामला रायगढ़ के खोपोली के निकट बोरघाट का है।

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं, उनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना का कारण एक तेज रफ्तार ट्रक थी। जिसने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। मामला रायगढ़ के खोपोली के निकट बोरघाट का है। एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

 

Read More मुंबई: वाडीबंदर इलाके से 58.92 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू से संबंधित उत्पाद जब्त किए

मुंबई की लेन पर हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार देर रात मुंबई लेन पर हुआ। पुणे से मुंबई की ओर तेज गति से जा रहे एक मालवाहक ट्रक ने एक हाईवे पेट्रोल वाहन सहित पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस, लोनावाला, खंडाला पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More मुंबई पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ऑल आउट, अपराधियों में मचा हड़कंप...

घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए पनवेल, खोपोली और लोनावाला के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की वजह से कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। बाद में मुंबई-पुणे हाईवे को फिर से शुरू कर दिया गया।

Read More मुंबई शहर में 13,000 पुरानी इमारतों की ऑडिट

18 अप्रैल को भी हुई थी घटना
इससे पहले बीते 18 अप्रैल को मुंबई के चेंबूर इलाके में बीएमसी का कचरा ट्रक सिद्धार्थ कॉलोनी इलाके के पास स्थित ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पलट गया था। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हो गए थे। चेंबूर पुलिस के मुताबिक, बीएमसी का ट्रक घाटकोपर से सायन की ओर कचरा लेकर जा रहा था। जब ट्रक सिद्धार्थ कॉलोनी के पास पहुंचा तो चालक का ट्रक से संतुलन हट गया और वह ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

Read More मुंबई: साइबर फ्रॉड मामले में ट्रॉम्बे के चीता कैंप की 21 वर्षीय महिला को गिरफ्तार