मुंबई: एलफिंस्टन रोड ओवर ब्रिज दो साल तक के लिए बंद 

Mumbai: Elphinstone Road over bridge closed for two years

मुंबई: एलफिंस्टन रोड ओवर ब्रिज दो साल तक के लिए बंद 

मुंबई का एक सदी पुराना चर्चित एलफिंस्टन रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) गुरुवार से दो साल तक के लिए अब बंद रहेगा। क्योंकि इसका नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देश की आर्थिक राजधानी के पूर्वी और पश्विमी हिस्से को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण संपर्कों में से एक यह पुल मध्य मुंबई में परेल और प्रभादेवी इलाकों को जोड़ता है। इस पुल का पुनर्निर्माण मुंबई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ‘सेवरी वर्ली एलीवेटेड कनेक्टर परियोजना’ के तहत किया जा रहा है।

मुंबई: मुंबई का एक सदी पुराना चर्चित एलफिंस्टन रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) गुरुवार से दो साल तक के लिए अब बंद रहेगा। क्योंकि इसका नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देश की आर्थिक राजधानी के पूर्वी और पश्विमी हिस्से को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण संपर्कों में से एक यह पुल मध्य मुंबई में परेल और प्रभादेवी इलाकों को जोड़ता है। इस पुल का पुनर्निर्माण मुंबई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ‘सेवरी वर्ली एलीवेटेड कनेक्टर परियोजना’ के तहत किया जा रहा है।

 

Read More नालासोपारा पश्चिम में एक रिक्शा चालक ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर किया हमला; गिरफ्तार 

पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करने से इसे ध्वस्त करना आसान हो जाएगा। इस आरओबी के बंद होने से खासकर दादर, लोअर परेल, करी रोड और भारतमाता इलाके में यातायात जाम हो सकता है। मुंबई यातायात पुलिस ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की और जनता से यातायात व्यवस्था संबंधित आपत्तियां मांगी हैं। लोग 13 अप्रैल तक अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते है। मौजूदा एल्फिन्स्टन आरओबी 13 मीटर चौड़ा है।

Read More मुंबई: आरोपी से दो देसी आग्नेयास्त्र और आठ जिंदा कारतूस जब्त

कब शुरू होगा ब्रिज गिराने का काम?
एल्फिंस्टन ब्रिज दो सालों के लिए बंद रहेगा और ट्रैफिक में उसी के अनुसार परिवर्तन किया जाएगा। चूंकि इस पुनर्निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक में भारी भीड़भाड़ पैदा होगी। इसलिए पुल को ध्वस्त करने के लिए 13 अप्रैल तक नोटिस मांगे गए हैं। बताया गया है कि यदि 13 अप्रैल तक लोगों ने आपत्ति नहीं जताई तो 15 अप्रैल तक ट्रैफिक बंद कर ध्वस्तीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Read More मुंबई : स्टूडेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए इमोजी को लेकर हुए विवाद; 16 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज