लातूर:  व्यक्ति अपनी ही 14 वर्षीय बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार

Latur: Man arrested for sexually assaulting his own 14-year-old daughter

लातूर:  व्यक्ति अपनी ही 14 वर्षीय बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार

महाराष्ट्र के लातूर जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी ही 14 वर्षीय बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के देवनी तहसील में हुई। 

लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी ही 14 वर्षीय बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के देवनी तहसील में हुई। 

उन्होंने बताया, "परिवार के सभी सदस्यों के सो जाने के बाद, व्यक्ति ने अपने घर में अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न किया। जब लड़की ने शोर मचाया, तो उसकी मां ने उसे उसके चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन उसने उसे पीटा और वहां से भाग गया।" पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर, व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय अदालत ने उसे 19 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Read More पुणे: महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया