मुंबई : 135 मीटर ऊंचे लंदन आई के तर्ज पर मुंबई आई बनाने का प्लान 

Mumbai: Plan to build Mumbai Eye on the lines of 135 meter high London Eye

मुंबई : 135 मीटर ऊंचे लंदन आई के तर्ज पर मुंबई आई बनाने का प्लान 

लंदन की तरह जल्द ही अब मुंबई में भी फेरिस व्हील देखने को मिलेगी. BMC ने इसकी घोषणा वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में की है. अगर यह योजना हकीकत में बदलती है तो मायानगरी में घूमने आए लोगों के लिए फेरिस व्हील आकर्षण का केंद्र बन जाएगा. बता दें कि BMC ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 74,000 करोड़ का बजट पेश किया है. इसे अबतक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है. 

मुंबई : लंदन की तरह जल्द ही अब मुंबई में भी फेरिस व्हील देखने को मिलेगी. BMC ने इसकी घोषणा वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में की है. अगर यह योजना हकीकत में बदलती है तो मायानगरी में घूमने आए लोगों के लिए फेरिस व्हील आकर्षण का केंद्र बन जाएगा. बता दें कि BMC ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 74,000 करोड़ का बजट पेश किया है. इसे अबतक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है. 

महाराष्ट्र में बनेगा मुंबई आई 
BMC लंदन स्थित थेम्स नदी के किनारे पर बने 135 मीटर ऊंचे लंदन आई के तर्ज पर मुंबई में भी मुंबई आई बनाने का प्लान बना रही है. इसे PPP यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बनाया जाएगा. मुंबई आई के जरिए आप देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का बर्ड आई व्यू देख पाएंगे. इसमें बैठकर आप मुंबई की ऊंची इमारतें और समुद्र किनारा समेत पूरे शहर का बर्ड आई व्यू देख सकेंगे. 

Read More मुंबई : कस्टम की टीम ने गांजे की खेप पकड़ी 50.116 किलो गांजे की कीमत 50.116 करोड़ रुपये

पहले भी रखा गया था प्रस्ताव 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई आई को लेकर फिलहाल कोई बजट तय नहीं हुआ है और न ही यह तय हुआ है कि यह शहर के किस हिस्से में बनाया जाएगा. बताया जा रहा है कि मुंबई आई के लिए कम से कम 2-3 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी. वहीं इस विशाल झूले में बैठने के लिए कांच से बने झूले लगे होंगे, जिनमें AC की सुविधा होगी. बता दें कि इससे पहले साल 2008 में भी  शिवसेना नेता रविंद्र वाईकर की ओर से मुंबई आई बनाने का प्रस्ताव दिया गया था. वहीं साल 2022 में इसे बांद्रा रिक्लेमेशन सारगाह में बनाने की योजनाई बनाई गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों के आपत्ति जताने के कारण यह योजना रुक गई. 

Read More शिवाजी पार्क और अंटॉप हिल पुलिस की संयुक्त करवाई; हत्या के प्रयास में तीन आरोपि गिरफ्तार

देख पाएंगे मायानगरी का पूरा व्यू 
बता दें कि अगर मुंबई आई का निर्माण किया जाता है तो इससे मायानगरी का 360 डिग्री व्यू देखने को मिलेगा, जिसमें बैठकर आप गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राईव, क्वींस नेकलेस, अरब सागर के समुद्र तट और पूरे शहर में आसमान की बदलती रंगत को देख पाएंगे. वैसे तो मुंबई आई को लेकर कोई बजट और स्थान निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन अगर ये बनकर तैयार होता है तो इससे मुंबई आने वाले पर्यटकों में इजाफा होगा और यहां पर्यटन भी बढ़ेगा.  

Read More भांडुप, कुर्ला, अंधेरी पूर्व, बांद्रा पूर्व और दादर इलाकों में 5 और 6 फरवरी को 30 घंटे पानी की पानी कटौती