मुंबई: प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला; हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज 

Mumbai: Life threatening knife attack on girlfriend; Case filed under various sections including attempt to murder

मुंबई: प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला; हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज 

कांदिवली इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने घर में घुसकर अपनी प्रेमिका पर चाकू से कई वार कर दिए. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी युवक शादीशुदा है. कुछ दिन पहले उसकी शादी हुई है. शादी के बाद भी उसने अपनी प्रेमिका का साथ नहीं छोड़ा. वह लगातार युवती पर रिश्ते में बने रहने के लिए दबाव बना रहा था.

मुंबई: कांदिवली इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने घर में घुसकर अपनी प्रेमिका पर चाकू से कई वार कर दिए. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी युवक शादीशुदा है. कुछ दिन पहले उसकी शादी हुई है. शादी के बाद भी उसने अपनी प्रेमिका का साथ नहीं छोड़ा. वह लगातार युवती पर रिश्ते में बने रहने के लिए दबाव बना रहा था. युवती के मना करने पर आरोपी घर में घुस आया और युवती पर जानलेवा हमला कर दिया. 

30 वर्षीय आरोपी युवक का नाम इमरान अहमद हुसैन चौधरी है. वह मुंबई के कांदिवली इलाके का रहने वाला है. उसका उसी इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. हालांकि इमरान की शादी के बाद युवती ने उससे दूर रहना ही पसंद किया. वह इमरान से दूरी बनाए हुए थी. फिर भी वह युवती पर रिश्ते में बने रहने के लिए दबाव बना रहा था. लेकिन युवती ने आरोपी के साथ संबंध रखने से लगातार इनकार किया.

Read More आदित्य ठाकरे का हमला सरकार चलानी आती नहीं दंगे कराकर राज्य में लगा रहे हैं आग

संबंध बनाने की बार-बार करता था बात
घटना वाले दिन आरोपी इमरान एक बार फिर युवती के घर गया था. इस बार उसने फिर से उससे संबंध बनाने के लिए कहा. लेकिन इस बार भी युवती ने आरोपी को साफ मना कर दिया. गुस्से में आकर आरोपी ने युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत पीड़िता को इलाज के लिए शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया.
घटना की सूचना मिलने के बाद कांदिवली पुलिस ने आरोपी इमरान के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. युवती पर हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने उसे मालवणी से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस घटना की आगे जांच कर रही है.

Read More मुंबई: 23 मार्च को मनसे पार्टी की नई संरचना सामने आएगी; गुड़ी पड़वा के मौके पर रैली 

 

Read More मुंबई : साइबर सेल ने समय रैना को भेजा तीसरा समन