आदित्य ठाकरे का हमला सरकार चलानी आती नहीं दंगे कराकर राज्य में लगा रहे हैं आग

Aditya Thackeray attacks He does not know how to run a government, he is creating havoc in the state by instigating riots

आदित्य ठाकरे का  हमला  सरकार चलानी आती नहीं दंगे कराकर राज्य में लगा रहे हैं आग

सरकार चलानी आ नहीं रही है, तो राज्य में दंगे भड़काए जा रहे हैं। भाजपा महाराष्ट्र को मणिपुर बनाना चाहती है। यह आरोप शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे विधायक दल के नेता आदित्य ठाकरे ने कल महायुति सरकार पर लगाया। उन्होंने जोरदार हमला बोलते हुए यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में आनेवाले उद्योग और निवेश को अस्थिरता पैदा करके गुजरात भेजने का खेल भाजपा का है।

 

Read More मीरा-भायंदर में 75 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में 16 वर्षीय लड़की और उसके 17 वर्षीय पुरुष मित्र गिरफ्तार

Read More मुंबई: कई जगहों पर एफडीए ने छापेमारी कर लाखों रुपये का एनालॉग पनीर जब्त किया 


विधान भवन परिसर में आदित्य ठाकरे ने कल मीडिया से बातचीत करते हुए नागपुर दंगों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के अपने शहर में दंगे होना दुर्भाग्यपूर्ण है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दंगे भड़कने के काफी देर के बाद पुलिस पहुंची। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, इसकी खुफिया रिपोर्ट मुख्यमंत्री के पास आनी चाहिए थी।

Read More मुंबई : भांडुप पश्चिम क्षेत्र के अवैध निर्माण कार्यों पर तोड़क कार्रवाई

 

नागपुर में हुई हिंसक घटनाओं पर कल शिवसेना नेता व विधायक आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर निशाना साधा। आदित्य ठाकरे ने कहा कि महायुति सरकार के सत्ता में आने के बाद बीड, परभणी, पुणे में कई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई हैं। इसकी जानकारी मीडिया से मिलती है, लेकिन क्या मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी जानकारी मिलती है? सरकार की खुफिया व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को कुछ पता होता है या नहीं? यह सवाल अब उठ रहा है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, शेयर बाजार में गिरावट, मुंबई में पानी की कमी पर उपाय न कर पाने के कारण ३००-३५० साल पुराने मुद्दे उठाकर लोगों को लड़ाया जा रहा है। आदित्य ठाकरे ने इस दौरान उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी हमला बोला।

Read More मुंबई: गोरेगांव इलाके में 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म 

 

 

 

आदित्य ठाकरे ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। औरंगजेब की कब्र खोदनी है, जलानी है तो प्रधानमंत्री से जाकर कहें, लेकिन ऐसा न करके युवाओं को हिंसा में उलझाने का भाजपा का खेल है। अपने बच्चों को विदेश में बसाकर यहां के युवाओं को भड़काने का काम भाजपा नेता कर रहे हैं।