नागपुर/ लव ट्रायंगल में रिक्शा चालक की बुटीबोरी में हत्या... 2 गिरफ्तार

Nagpur/ Rickshaw driver murdered in Butibori in love triangle... 2 arrested

नागपुर/ लव ट्रायंगल में रिक्शा चालक की बुटीबोरी में हत्या...  2 गिरफ्तार

तकिया धंतोली, नागपुर निवासी संतोष मनोहर चुन्ने (47) ई-रिक्शा चलाता था। उसका किसी महिला के साथ प्रेम संबंध थे। उस महिला का एक और प्रेमी भी था। रविवार को संतोष अपना रिक्शा लेकर बूटीबोरी की ओर निकला। उसके पीछे-पीछे आरोपी भी मोपेड पर निकले। इसके बाद मौका पाकर आरोपियों ने संतोष को मोहगांव सीमा के सेलिला लेआउट परिसर की खुली जगह पर ले गये और सत्तूरनुमा हत्यार से उसका गला रेत दिया। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए।

नागपुर : लव ट्रायंगल में महिला के प्रेमी ने दूसरे प्रेमी की गला रेतकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया। घटना रविवार की सुबह बुटीबोरी थाना क्षेत्र के तहत मोहगांव सीमा में सेलिला लेआउट परिसर में हुई। इस मामले में पुलिस ने देर शाम 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार, हाल ही में सिटी में लव ट्रायंगल के चलते एक युवक को मौत के घाट उतारने की घटना हुई थी। इसके बाद रविवार को बूटीबोरी में भी एक ऐसी ही घटना हुई।

सूत्रों के मुताबिक, तकिया धंतोली, नागपुर निवासी संतोष मनोहर चुन्ने (47) ई-रिक्शा चलाता था। उसका किसी महिला के साथ प्रेम संबंध थे। उस महिला का एक और प्रेमी भी था। रविवार को संतोष अपना रिक्शा लेकर बूटीबोरी की ओर निकला। उसके पीछे-पीछे आरोपी भी मोपेड पर निकले। इसके बाद मौका पाकर आरोपियों ने संतोष को मोहगांव सीमा के सेलिला लेआउट परिसर की खुली जगह पर ले गये और सत्तूरनुमा हत्यार से उसका गला रेत दिया। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए।

Read More महाराष्ट्र : मंत्रालय की छठी मंजिल पर प्रवेश प्रतिबंध!

रविवार दोपहर करीब 12 से 12.30 बजे के बीच एक चरवाह मवेशी लेकर सेलिला लेआउट परिसर में गया, उसे संतोष खून से लथपथ एक व्यक्ति नजर आया। उसने तुरंत इसकी जानकारी गांव के पुलिस पाटिल सुधाकर वानखेड़े को दी और वानखेड़े ने इसकी जानकारी बूटीबोरी पुलिस को दी।

Read More मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में अनंत अंबानी से मुलाकात कर उन्हें प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण दिया

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर मृतक की पहचान में जुट गई। पुलिस ने मृतक की पहचानकर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई। जांच के दरम्यान पुलिस को आरोपी नागपुर के होने की जानकारी मिली। देर शाम पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी उस महिला का प्रेमी है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

Read More पुणे स्थित ‘जय स्तंभ’ भूमि में 22 दिसंबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 की मध्यरात्रि तक प्रवेश करने की अनुमति