मुंब्रा में दो शातिर ड्रग तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे... 680 ग्राम एमडी पावडर बरामद

Two cunning drug smugglers caught by police in Mumbra... 680 grams of MD powder recovered

मुंब्रा में दो शातिर ड्रग तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे... 680 ग्राम एमडी पावडर बरामद

मुंब्रा में बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार फल फूल रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों ने ड्रग तस्करों के खिलाफ कड़ी करवाई का निर्देश दिया है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की अलग अलग दो टीमों का गठन किया गया है। एम एम बैली, कब्रिस्तान के पीछे रात के 2 बजे एक ड्रग तस्कर के आने की सूचना मुंब्रा पुलिस के एनडीपीएस टीम को मिली थी।

मुंब्रा : मुंब्रा में बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार फल फूल रहा है। पुलिस के आला अधिकारियों ने ड्रग तस्करों के खिलाफ कड़ी करवाई का निर्देश दिया है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की अलग अलग दो टीमों का गठन किया गया है। एम एम बैली, कब्रिस्तान के पीछे रात के 2 बजे एक ड्रग तस्कर के आने की सूचना मुंब्रा पुलिस के एनडीपीएस टीम को मिली थी।

पुलिस ने जाल बिछाकर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम तौसीफ मुन्नवर अंसारी बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 150 ग्राम एमडी पाउडर बरामद किया गया।

Read More मुंबई पुलिस ने साइबर अपराधी को बैंग्लुरु से किया गिरफ्तार

पूछताछ में उसने बरामद एमडी पाउडर फरहान शेख नामक एक तस्कर से खरीदने का गुनाह कबूल कर लिया। अंसारी के बयान के आधार पर पुलिस ने शेख के घर छापेमारी की तो मौके से 530 ग्राम एमडी और पाउडर बरामद किया गया। बरामद 680 ग्राम ड्रग की कीमत साढ़े 15 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More ठाणे : 16 साल की कानूनी लड़ाई के बाद अदालत ने पूर्व स्टेशन मास्टर को किया रिहा

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : मुंबई में रैपिडो और उबर बाइक टैक्सियों के खिलाफ FIR मुंबई : मुंबई में रैपिडो और उबर बाइक टैक्सियों के खिलाफ FIR
मुंबई पुलिस ने रैपिडो और उबर बाइक टैक्सियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। इन कंपनियों...
मुंबई: शिवसेना (उबाठा) के पूर्व नेता सुधाकर बडगुजर और बबनराव घोलप भाजपा में शामिल  
मुंबई: तीन निदेशकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज 
मुंबई : ईओडब्ल्यू आईपीएस अधिकारी के पति पुरुषोत्तम चव्हाण की हिरासत मांगी
मुंबई : धारावी में नाले में औद्योगिक कचरा फेंके जाने पर अज्ञात के खिलाफ FIR
कोच्चि के बाद देश में दूसरे शहर मुंबई में वाटर मेट्रो चलाने की तैयारी; जाम में फंसने से मिलेगा छुटकारा
नवी मुंबई में अपने कैम्पस खोलने जा रहे हैं 5 बड़े अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media