राज्य सरकार और मुंबई मनपा के खिलाफ दर्ज हो गैर इरादतन हत्या का मामला - पटोले

A case of culpable homicide should be registered against the state government and Mumbai Municipal Corporation - Patole.

राज्य सरकार और मुंबई मनपा के खिलाफ दर्ज हो गैर इरादतन हत्या का मामला -  पटोले

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया  है कि मुंबई में होर्डिंग माफिया को राज्य की महायुति सरकार का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने मांग की है कि इस घटना के संबंध में राज्य सरकार और मनपा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए । 

मुंबई : घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से हुए हादसे में हुई 14 लोगों की मौत, मनपा प्रशासन और राज्य सरकार की लापरवाही का नतीजा है। मानसून के दौरान मुंबई में कई हादसे होते हैं और इन हादसों के बाद महानगर पालिका प्रशासन (मनपा) और राज्य सरकार जागती है।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया  है कि मुंबई में होर्डिंग माफिया को राज्य की महायुति सरकार का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने मांग की है कि इस घटना के संबंध में राज्य सरकार और मनपा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए । 

Read More महाराष्ट्र : रिश्वतखोरी के आरोप में आईआरएस के दो अधिकारियों समेत सात लोग गिरफ्तार

नाना पटोले ने कहा कि घाटकोपर में हुए होर्डिंग हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है और करीब 88 लोग घायल हो गए हैं। हादसा बेहद दर्दनाक है। हालांकि सरकार ने इस घटना में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है, लेकिन यह सहायता  राशि बहुत कम है।

Read More नागपुर : एमवीए सरकार के कार्यकाल के दौरान महायुति नेताओं को फंसाने की साजिश की जांच के लिए एसआईटी का गठन

इस राशि को बढ़ाया जाना चाहिए और घायलों के इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार, मुंबई महापालिका द्वारा वहन किया जाना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में भ्रष्ट गठबंधन सरकार के कारण मुंबई की हालत बहुत खराब हो गई है। कमीशन खाने के चक्कर में मुंबई शहर बर्बाद हो गया है। घाटकोपर में लगा होर्डिंग इसका एक बड़ा उदाहरण है।

Read More आजाद मैदान स्थित मुंबई कांग्रेस कार्यालय पर हल्ला; कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में की तोड़फोड़

शहर भर में ऐसे हजारों होर्डिंग अनाधिकृत तरीके से लगाए गए हैं। ऐसे अनधिकृत होर्डिंग मुंबई मनपा, राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के आशीर्वाद के बिना नहीं लगाए जा सकते। घाटकोपर में होर्डिंग लगाने की इजाजत किसने दी, इसके पीछे कौन सा राजनीतिक नेता था।

Read More पुणे : साइबर अपराधियों ने पीड़ितों के विभिन्न बैंक खातों से ₹58 लाख की राशि उड़ा ली

इन सबकी गहन जांच होनी चाहिए और असली दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पटोले ने कहा कि कार्रवाई के नाम पर किसी को बलि का बकरा बना कर भ्रष्ट गठबंधन सरकार अपना पीछा नहीं छुड़ा सकती है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मामला अवैध होर्डिंग्स का हो या जर्जर इमारतों का। बीएमसी सिर्फ नोटिस भेजकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का काम करता है और हादसे के बाद तत्काल कार्रवाई की जाती है। पिछले दो साल से मुंबई मनपा में प्रशासक के नेतृत्व में सारे का कामकाज चल रहे स हैं।

सत्ताधारी दल के दो पालक मंत्रियों ने मनपा कार्यालय में अपना दफ्तर खोल लिया है। बड़ा सवाल यह है कि ये दोनों पालक मंत्री क्या सो रहे थे? पटोले ने पूछा है कि बीएमसी दफ्तर सिर्फ वसूली का काम क्यों कर रहा था।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने राजावाडी अस्पताल जाकर होर्डिंग हादसे के घायलों से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए राज्य सरकार और मुंबई मनपा जिम्मेदार है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश