महाराष्ट्र में बीजेपी की दूसरी लिस्ट आते ही विरोध... गोपाल शेट्टी और मनोज कोटक का टिकट काटने पर नाराजगी

Protest as soon as BJP's second list comes in Maharashtra... Displeasure over cutting tickets of Gopal Shetty and Manoj Kotak

महाराष्ट्र में बीजेपी की दूसरी लिस्ट आते ही विरोध...  गोपाल शेट्टी और मनोज कोटक का टिकट काटने पर नाराजगी

शेट्टी के समर्थन में नारे लगाए गए। लोग धरना आंदोलन पर उतर गए। इस पर शेट्टी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को धरना आंदोलन करने का अधिकार है। एक दो दिन करेंगे। हम लोगों ने भी धरना आंदोलन किया है। जिन कार्यकर्ताओं के साथ लंबे समय तक काम किया है। उन्हें शॉक लगना स्वाभाविक भी है। शेट्टी ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें सुबह ही दे दी गई थी।

मुंबई : बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम की दूसरी लिस्ट बुधवार को जारी की।मुंबई में उत्तर मुंबई से गोपाल शेट्टी और उत्तर पूर्व मुंबई से मनोज कोटक का टिकट काटने पर भारी नाराज़गी सामने आ रही है। बीजेपी ने शेट्टी की जगह पर पीयूष गोयल को टिकट देने पर लोगों ने उन्हें पैराशूट कैंडिडेट बताया गया। दूसरी ओर, मनोज कोटक का टिकट काटने पर आश्चर्य व्यक्त किया गया।

पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने शिवसेना के साथ मिलकर लड़ा था। उत्तर मुंबई से गोपाल शेट्टी, उत्तर मध्य मुंबई से पूजन महाजन और उत्तर पूर्व से मनोज कोटक को उम्मीदवार बनाना था और तीनों ही उम्मीदवारों ने अपने विरोधियों को भारी मतों के अंतर से हराया था। इन पांच सालों में मनोज कोटक और गोपाल शेट्टी ने लोगों के बीच रहकर काम किया। पार्टी को बढ़ाया।

Read More महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कांबली से की मुलाकात...

शेट्टी और कोटक के काम की काफी तारीफ भी हुई। इसके बाद भी इन दोनों का टिकट काट दिया गया। इस पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नाराज़गी व्यक्त की है। शेट्टी का टिकट काटने की खबर जैसे ही लोगों ने सुनी लोग उनके कार्यालय पर जमा होने लगे।

शेट्टी के समर्थन में नारे लगाए गए। लोग धरना आंदोलन पर उतर गए। इस पर शेट्टी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को धरना आंदोलन करने का अधिकार है। एक दो दिन करेंगे। हम लोगों ने भी धरना आंदोलन किया है। जिन कार्यकर्ताओं के साथ लंबे समय तक काम किया है। उन्हें शॉक लगना स्वाभाविक भी है। शेट्टी ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें सुबह ही दे दी गई थी।

Read More पुणे: युवक का मोबाइल छीनने और उसे 300 मीटर तक घसीटने के आरोप में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इसके बाद भी पूरे दिन वे उद्घाटन, भूमिपूजन करते रहे। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार से भी मिला। शेट्टी ने कहा कि वे कोई पैसा बनाने के लिए नहीं आए थे। टिकट काटने की खबर के बाद वे काफी सुकून महसूस कर रहे हैं, क्योंकि अब उन्हें उन्हें कई बंधनों से मुक्ति मिल गई है। अब तक वे खुलकर अपने मन की बात नहीं कर पाते थे, इससे तो मुक्ति मिली।

Read More मार्च में हो सकता है मुंबई महानगरपालिका चुनाव