मार्च में हो सकता है मुंबई महानगरपालिका चुनाव

Mumbai Municipal Corporation elections may be held in March

मार्च में हो सकता है मुंबई महानगरपालिका चुनाव

महानगरपालिका (मनपा) चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा के कई मंत्री कह चुके हैं कि इस वर्ष मनपा चुनाव कराए जाएंगे। ऐसे कयास हैं कि मनपा चुनाव फरवरी से मई के बीच कराए जा सकते हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद चुनाव कराने में दो महीने का समय लगेगा है।

मुंबई : महानगरपालिका (मनपा) चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा के कई मंत्री कह चुके हैं कि इस वर्ष मनपा चुनाव कराए जाएंगे। ऐसे कयास हैं कि मनपा चुनाव फरवरी से मई के बीच कराए जा सकते हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद चुनाव कराने में दो महीने का समय लगेगा है। इसलिए मार्च में चुनाव कराए जा सकते हैं। जबकि भाजपा नेता मिहिर कोटेचा ने बताया महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 दिन में संपन्न हो गया था। उसी तर्ज पर मनपा का चुनाव भी कराया जा सकता है।

फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सुप्रीम कोर्ट सभी मामलों की संयुक्त रूप से सुनवाई कर रहा है। 8 जनवरी को इस मामले पर अगली सुनवाई होगी। मुंबई मनपा चुनाव के लिए बीएमसी केवरिष्ठ अधिकारी भी तैयारी में लग गए हैं। वार्डों का परिसीमन का नक्शा तैयार किया जा रहा है। हालांकि मनपा चुनाव 227 सीटों पर होगा या 236 सीटों पर होगा इसको लेकर पेंच फंसा हुआ है।

Read More महाराष्ट्र : सड़क हादसों में मृतकों में से ८७ प्रतिशत महिलाएं; राष्ट्रीय महमार्गों पर दुर्घटनाएं ज्यादा

पिछले चुनाव में सीट आरक्षण
वर्ष 2017 में हुए बीएमसी चुनाव में 227 सीटों में से ओबीसी, एससी और एसटी को मिलाकर कुल 78 सीटें आरक्षित थीं। इसमें अकेले ओबीसी के लिए 61 सीटें आरक्षित थीं। इस चुनाव में ओबीसी समाज के कुल 73 नगरसेवक चुने गए थे। 15 सीटों पर अनुसूचित जाति और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रखी गई थीं।लेकिनइस बार उनका आरक्षण बदल जाएगा। ओबीसी कोटे पर फैसला होने के बाद होंगे चुनाव : बावनकुले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को कहा कि अगर उच्चतम न्यायालय जनवरी में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण पर अपना फैसला दे देता है तो राज्य में स्थानीय निकायों के लंबित चुनाव मार्च-अप्रैल 2025 में होंगे। बावनकुले ने नागपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी के लिए कोटे पर सुनवाई जनवरी के पहले सप्ताह में अदालत में सूचीबद्ध है।

Read More महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कांबली से की मुलाकात...