BMC ने मानसून पूर्व खुले मैनहोल पर जालियां लगाने के लिए 35 करोड़ का निकाला टेंडर 

BMC floats tender worth Rs 35 crore for installing nets on open manholes before monsoon

BMC ने मानसून पूर्व खुले मैनहोल पर जालियां लगाने के लिए 35 करोड़ का निकाला टेंडर 

मानसून के दौरान पानी भर जाने पर खुले मैनहोल में लोगों के गिर जाने की घटना के बाद मुंबई हाईकोर्ट की लगी फटकार के बाद BMC ने मैनहोल की सुरक्षा पर जोर दिया है। मुंबई में  लगभग 4 लाख से अधिक मेनहोल हैं । जिनमें से 73 हजार मेनहोल सीवरेज विभाग के अधीन हैं और 35 हजार से अधिक मेनहोल  स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज विभाग के अंतर्गत आते हैं।

मुंबई : मानसून आने में अब तीन और महीने का समय रह गया है। मनपा प्रशासन ने मानसून पूर्व मुंबई भर में मैनहोल को सुरक्षा की दृष्टि से उन पर जालियां लगाना तेज कर दिया है।मनपा के 25 वार्डो ने अपने स्तर पर टेंडर निकाल कर जालियां लगाने की प्रक्रिया शुरू की है जिसके लिए लगभग 35 करोड़ का टेंडर निकाला गया है।

मानसून के दौरान पानी भर जाने पर खुले मैनहोल में लोगों के गिर जाने की घटना के बाद मुंबई हाईकोर्ट की लगी फटकार के बाद BMC ने मैनहोल की सुरक्षा पर जोर दिया है। मुंबई में  लगभग 4 लाख से अधिक मेनहोल हैं । जिनमें से 73 हजार मेनहोल सीवरेज विभाग के अधीन हैं और 35 हजार से अधिक मेनहोल  स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज विभाग के अंतर्गत आते हैं।

Read More सायन इलाके में आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

इन दोनों विभागों ने  बाढ़ की स्थिति वाले स्थानों पर करीब 1600 मैनहोल पर अत्याधुनिक जालियां लगाई गई थीं। 1900 मेनहोल पर जाली लगाने का अध्ययन किया गया था। मनपा के एक अधिकारी ने बताया कि जलजमाव वाले स्थानों पर मेनहोल का सर्वे किया गया था। जिसमे करीब 24 हजार 647 मेनहोल वाले स्थान पर पानी जमा होता है।

Read More रिश्वत  के आरोप में एक पुलिसकर्मी और एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज 

मुंबई भर में कुल मैनहोल में पूर्वी उपनगर में 91 हजार, 998 मेनहोल है जबकि  पश्चिमी उपनगर में  2 लाख, 43 हजार, 180 और शहर में करीब 40 हजार मेनहोल हैं। इनमें से करीब 4000 मेनहोल में सुरक्षात्मक जाली लगाई गई है। मनपा ने उन स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षात्मक जाल लगाने का अभियान चलाया है जहां विशेष रूप से भारी बारिश के दौरान पानी जमा होता है। मुंबई में मैनहोल की बड़ी संख्या को देखते हुए आगामी मानसून से पहले सुरक्षात्मक जाल लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य है।

Read More चेंबूर जिमखाना में मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे कांस्टेबलों को टक्कर मार दी; मामला दर्ज