राज्यपाल रमेश बैस ने दुनिया भर में मराठी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने का किया आह्वान...
Governor Ramesh Bais called for promoting Marathi language and culture across the world...
राज्यपाल ने कहा, ‘‘एक भाषा तब लोकप्रिय होती है जब इसे जनता द्वारा अपनाया जाता है और प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा इसे सिखा जाता है।’’ इस अवसर पर राज्य के मंत्री दीपक केसरकर भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में अगले तीन दिन संगीत, साहित्य, मनोरंजन, पुस्तक पाठ और महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत पर केंद्रित विभिन्न सत्र आयोजित होंगे।
ठाणे : महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने दुनिया भर में मराठी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक सामूहिक पहल की आवश्यकता पर बल दिया है। बैस शनिवार को नवी मुंबई में विश्व मराठी सम्मेलन-2024 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने आगामी वर्षों में भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने तथा देश में भाषाई विविधता को संरक्षित करने एवं बढ़ावा देने के महत्व को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण का भी उल्लेख किया।
बैस ने महाराष्ट्र की सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के प्रयास के तहत लोगों से सामूहिक रूप से ‘अमृतवाणी मराठी’ के गुणों को दुनिया भर में फैलाने की अपील की। उन्होंने संत ज्ञानेश्वर, संत नामदेव, चक्रधर स्वामी, संत तुकाराम, संत रामदास और महाराष्ट्र के सांस्कृतिक ताने-बाने को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने अन्य विभूतियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैस ने ‘‘दुनिया भर में मराठी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक पहल’’ पर जोर दिया। मराठी सहित क्षेत्रीय भाषाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करने को लेकर उन्होंने अंग्रेजी के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त की और क्षेत्रीय भाषाओं को संरक्षित करने तथा बढ़ावा देने, इसके इस्तेमाल तथा सीखने के लिए जनता को प्रोत्साहित करने की जरूरत को रेखांकित किया।