बीजेपी के सर्वे ने उड़ाई महाराष्ट्र में विधायकों की नींद... एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह नए चेहरों पर दांव!

BJP's survey gives sleepless nights to MLAs in Maharashtra... Bet on new faces like MP, Rajasthan and Chhattisgarh!

बीजेपी के सर्वे ने उड़ाई महाराष्ट्र में विधायकों की नींद...  एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह नए चेहरों पर दांव!

बीजेपी ने राज्य की सभी 288 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में चुनाव वॉर रूम बनाने का निर्णय लिया था। जहां पार्टी के विधायक नहीं हैं, वहां पर तो पार्टी के पदाधिकारियों ने वॉर रूम बना लिया है, परंतु जहां पार्टी के विधायक हैं, वहां पर वॉर रूम नहीं बनाया गया है। खासकर मुंबई के विधायकों में सबसे ज्यादा लापरवाही देखने को मिली है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पर नाराजगी जताई। सभी विधायकों को वॉर रूम तैयार करने और सक्रिय होने को कहा गया है।

नागपुर: बीजेपी की हालिया सर्वे रिपोर्ट ने पार्टी ही नहीं, बल्कि उसके विधायकों की भी नींद उड़ा दी है। महाराष्ट्र में कई विधायकों की रिपोर्ट अच्छी नहीं बताई जा रही है। पार्टी ने विधायकों को चेता दिया है कि कोई भी यह नहीं समझे कि उनका टिकट कंफर्म है। इसलिए प्रदर्शन सुधारना ही बेहतर है।

सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहकर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंच बनाने का भी निर्देश दिया। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में जिस तरह से बीजेपी ने विधायकों के टिकट काटे और जिस तरह से नए चेहरों को टिकट दिया, उसे देखते हुए महाराष्ट्र में भी बड़े बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Read More जलगांव में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

बीजेपी ने सभी विधायकों को एक टास्क देते हुए उस पर कड़ाई से अमल करने का निर्देश दिया है। इसके बाद भी नकारात्मक रिपोर्ट सकारात्मक नहीं हो पाई तो पार्टी उन्हें घर बिठा सकती है। बीते दिनों नागपुर में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास पर बीजेपी विधायकों की बैठक हुई, जिसमें इस सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा हुई। सभी विधायकों को विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सक्रिय करने को कहा गया है।

केंद्र सरकार की जनहित योजना 'नमो' ऐप को 50 हजार कार्यकर्ताओं को डाउनलोड करने का लक्ष्य दिया गया है। सभी विधायकों को 'नमो' खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित करना होगा। 'नमो' क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन समेत अन्य खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही 'नमो' नृत्य, संगीत, वाद्ययंत्र प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करना होगा। भरोसेमंद सूत्रों ने एनबीटी को बताया कि इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए 25 जनवरी तक का समय दिया गया है।

विधायकों को सोशल मीडिया पर सक्रिय होना होगा। अपनी सभी ऐक्टिविटीज को फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया पर अपलोड करने को कहा गया है। वॉट्सऐप ग्रुप पर ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं से जुड़ने को कहा गया है। पार्टी ने नए मापदंड बनाए हैं।

Read More महाराष्ट्र में वक्फ संपत्ति हड़पने वालों पर अब कड़े एक्शन की तैयारी

इसके तहत एक विधायक को फेसबुक पर कम से कम 10,000 फॉलोअर्स बनाने होंगे, अन्यथा उसका प्रदर्शन 'खराब' माना जाएगा। 10,000-25,000 फॉलोअर्स वाले औसत, 25000-50000 फॉलोअर्स वाले को अच्छा और 50,000 से अधिक फॉलोअर्स वाले को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले के रूप में गिना जाएगा। इसी तरह, इंस्टाग्राम और 'X' पर भी ग्रेड दिए जाएंगे।

बीजेपी ने राज्य की सभी 288 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में चुनाव वॉर रूम बनाने का निर्णय लिया था। जहां पार्टी के विधायक नहीं हैं, वहां पर तो पार्टी के पदाधिकारियों ने वॉर रूम बना लिया है, परंतु जहां पार्टी के विधायक हैं, वहां पर वॉर रूम नहीं बनाया गया है। खासकर मुंबई के विधायकों में सबसे ज्यादा लापरवाही देखने को मिली है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पर नाराजगी जताई। सभी विधायकों को वॉर रूम तैयार करने और सक्रिय होने को कहा गया है।

Read More नवी मुंबई : ब्लैकमेल कर यौन संबंध बनाने की मांग करने वाले कैब चालक की युवती और उसके प्रेमी ने कर दी हत्या

Read More लातूर: कांस्टेबल कर रहा ड्रग्स फैक्ट्री का संचालन; 11 किलो 66 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त, 14 दिन की पुलिस हिरासत