ठाणे में 27 वर्षीय युवक के साथ जंगल में क्रूरता... पूर्व सभापति ने तलवार से दोनों हाथ काटे

27-year-old youth brutalized in the forest in Thane... Former Chairman cut off both his hands with a sword

ठाणे में 27 वर्षीय युवक के साथ जंगल में क्रूरता...  पूर्व सभापति ने तलवार से दोनों हाथ काटे

जंगल में ही तलवार से युवक के दोनों हाथ काटे गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोग डरे हुए हैं। मुरबाड पुलिस स्टेशन में श्रीकांत धूमल समेत उनके साले अंकुश खरीक, नितिन धूमल और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी तक आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें पूरे इलाके में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। यहां पुरानी रंजिश के चलते एक पूर्व सभापति ने 27 साल के युवक के दोनों हाथ तलवार से काट दिए। युवक जमीन पर पड़ा छटपटाता रहा और उसके दोनों हाथों से खून के फव्वारे निकलते रहे। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते पूर्व सभापति ने अपने साथियों की मदद से इस घटना को अंजाम दिया। खबर लिखे जाने तक आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। दरअसल बीती शाम मुरबाड में देवपे गांव का युवक सुशील भोईर (27) मुरबाड बारवी डैम रोड पर रिक्शे से जा रहा था।

इसी दौरान मुरबाड पंचायत समिति के पूर्व सभापति श्रीकांत धूमल अपने साथियों के साथ आया और अपनी कार को रिक्शे के सामने खड़ी करके रिक्शे को रोक लिया। इस दौरान सुशील को जबरन रिक्शे से बाहर निकाला गया और उसे मुरबाड के घने जंगल में ले जाया गया।

Read More बांद्रा इलाके में हुए हिट-एंड-रन: आरोपी बिहार से गिरफ्तार 

जंगल में ही तलवार से युवक के दोनों हाथ काटे गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोग डरे हुए हैं। मुरबाड पुलिस स्टेशन में श्रीकांत धूमल समेत उनके साले अंकुश खरीक, नितिन धूमल और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी तक आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Read More मुंबई : म्हाडा द्वारा आयोजित लॉटरी में आरक्षित घरों को आम जनता के लिए उपलब्ध कराने के लिए परीक्षण शुरू 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश