मनपा की प्रतिबंधित प्लास्टिक पर शुरू हुई कठोर कार्रवाई... 18 किलो जब्त हुई प्लास्टिक 15 हजार का दंड वसूला

Manpa's strict action started on banned plastic... 18 kg plastic seized fined 15 thousand

मनपा की प्रतिबंधित प्लास्टिक पर शुरू हुई कठोर कार्रवाई... 18 किलो जब्त हुई प्लास्टिक 15 हजार का दंड वसूला

मनपा प्रशासन ने इसी के चलते कठोर कार्रवाई की शुरुआत की है ।मनपा लाइसेस विभाग के अधिकारियों ने पहले दिन ही 666 स्थानों पर छापा मरने की कार्रवाई करते हुए  18 किलो प्लास्टिक जब्त किया और 15 हजार रुपए का दंड वसूला है जबकि एक दुकान दार पर मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई। मानसून पूर्व प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ मनपा की कठोर कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रतिबंधित प्लास्टिक से मानसून के दौरान मुंबई डूबने का मुख्य कारण माना जाता है। मनपा प्रशासन ने इसी के चलते कठोर कार्रवाई की शुरुआत की है ।मनपा लाइसेस विभाग के अधिकारियों ने पहले दिन ही 666 स्थानों पर छापा मरने की कार्रवाई करते हुए  18 किलो प्लास्टिक जब्त किया और 15 हजार रुपए का दंड वसूला है जबकि एक दुकान दार पर मामला दर्ज किया गया है।

बता दे की फेरीवालों और दुकानदारो द्वारा 50 माइक्रोन से पतली प्लास्टिक थैली का धडल्ले से उपयोग किया जाता है। प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों का उपयोग करने वाले इसमें कचरा आदि रखकर नालों आदि में फेक देते है। जिससे मानसून के दौरान जलजमाव की अधिक स्थिति पैदा होती है। मनपा उपायुक्त संजोग कबरे ने पिछले दिनो लाइसेंस विभाग और मार्केट विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि मानसून पूर्व प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालो पर कठोर कार्रवाई की जाए।

Read More कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों के हमले;  जनवरी से अक्टूबर तक 18,705 लोग शिकार; कुत्ते के काटने से युवक की मौत 

मुंबई में मानसून के दौरान होने वाले जल जमाव का मुख्य कारण प्रतिबंधित प्लास्टिक  माना जाता है।प्रतिबंधित प्लास्टिक में कचरा भरकर उसे नालियों और नालों अथवा कचरे में फेक दिया जाता है । यह प्लास्टिक नदियों एव नालों के मुहाने पर जाकर इकठ्ठा हो जाती है और समुद्र में जाने वाले पानी को रोकने का काम करती है।फेरीवालों और दुकानदारों द्वारा इन प्रतिबंधित प्लास्टिक का धडल्ले से उपयोग किया जाता है।

Read More 26 जनवरी को मरीन ड्राइव से बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक अंतिम फेज खुलने की उम्मीद

मनपा प्रशासन द्वारा शुक्रवार से शुरू की गई कठोर कार्रवाई में पहले दिन ही मनपा के लाइसेंस विभाग के अधिकारियों ने 666 स्थानों पर जाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वाले लोगो की  धड़ पकड़  की । मनपा अधिकारियो ने इस दौरान 1आई किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करते हुए 15 हजार का दंड वसूलने का काम किया ।इस दौरान एक व्यक्ति को कोर्ट में हाजिर किया गया जबकि 3 लोगो पर मामला दर्ज किया गया।

Read More मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

मनपा प्रशासन 1 जुलाई 2022 से अब तक कुल 1 लाख 45 हजार 542 स्थानों पर छापा मारने का काम किया है। इस दौरान मनपा अधिकारियो ने 4 हजार 508 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की है जबकि 58 लाख 5 हजार का दंड भी वसूला है वही अब तक 34 लोगो को कोर्ट में हाजिर किया गया है जबकि 1161 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मनपा का कहना है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालो के खिलाफ मनपा की कार्रवाई ane वाले दिनों में और तेज होगी।

Read More मुंबई : तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत