मुंबई के मुलुंड इलाके में 5 मंजिला इमारत में भयंकर आग, मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां 

Fierce fire in 5-storey building in Mulund area of Mumbai, 5 fire tenders on the spot

मुंबई के मुलुंड इलाके में 5 मंजिला इमारत में भयंकर आग, मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां 

मुंबई के मुलुंड इलाके में 5 मंजिला इमारत पर आग लग गई है। वहीं इस आग की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाडियां पहुंच चुकी हैं। वहीं आग को काबू करने का प्रयास भी जारी है। आग लगने की वजह से किसी के घायल होने की खबर अब तक तो नहीं है। वहीं यह आग कैसे लगी इस बारे में भी अब तक कोई कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना पर विवरण का इंतजार है।

मुंबई : महाराष्ट्र से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां मुंबई के मुलुंड इलाके में 5 मंजिला इमारत पर आग लग गई है। वहीं इस आग की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाडियां पहुंच चुकी हैं। वहीं आग को काबू करने का प्रयास भी जारी है। आग लगने की वजह से किसी के घायल होने की खबर अब तक तो नहीं है। वहीं यह आग कैसे लगी इस बारे में भी अब तक कोई कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना पर विवरण का इंतजार है।

गौरतलब है कि इससे पहले, बीते बुधवार 16 मार्च को भी मुंबई के मुलुंड में ही एक सात मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने के बाद लगभग 80 लोगों को बचाया गया था, जबकि तीन बच्चों सहित दस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना मुलुंड वेस्ट स्थित जागृति सोसाइटी में 15 मार्च को दोपहर करीब 2:55 बजे हुई थी।सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और 15 से 20 मिनट के भीतर इस आग पर काबू पा लिया था। 

Read More नवी मुंबई : कैदी के भाई से रिश्वत लेना पड़ा भारी... पुलिसकर्मी और जेल अधिकारी पर गिरी गाज