नाना पटोले के खिलाफ बालासाहेब थोरात ने खोला मोर्चा... बालासाहेब या नाना किसकी है कांग्रेस, महाराष्ट्र में बड़ी बगावत?

Balasaheb Thorat opens front against Nana Patole... Whose Congress is Balasaheb or Nana, big rebellion in Maharashtra?

नाना पटोले के खिलाफ बालासाहेब थोरात ने खोला मोर्चा... बालासाहेब या नाना किसकी है कांग्रेस, महाराष्ट्र में बड़ी बगावत?

महाराष्ट्र कांग्रेस में फ़िलहाल आपसी गुटबाजी अपने चरम पर है। राज्य में फिलहाल महाराष्ट्र कांग्रेस में नाना पटोले के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगने हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात का है। जानकारी के मुताबिक बालासाहेब थोरात ने आलाकमान को पत्र लिखकर नाना पटोले की शिकायत की है।

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस में फ़िलहाल आपसी गुटबाजी अपने चरम पर है। राज्य में फिलहाल महाराष्ट्र कांग्रेस में नाना पटोले के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगने हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात का है। जानकारी के मुताबिक बालासाहेब थोरात ने आलाकमान को पत्र लिखकर नाना पटोले की शिकायत की है। उन्होंने यह भी पत्र में लिखा है कि अब पार्टी में नाना पटोले के साथ काम करना मुश्किल हो रहा है।

दरअसल उत्तर महाराष्ट्र के जिले नासिक में हाल में संपन्न हुए विधान परिषद चुनाव के बाद पटोले कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। इस चुनाव में सत्यजीत तांबे ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा था और पार्टी से बगावत की थी। इस बात की शिकायत दिल्ली में पार्टी आलाकमान तक गई थी। सत्यजीत तांबे और उनके पिता समेत सुधीर तांबे को पार्टी ने भी निलंबित किया है। बालासाहेब थोरात, नाना पटोले से नाराज बताए जा रहे हैं। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए पटोले कई लोगों को पीछे छोड़ते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर काबिज हैं।

Read More महाराष्ट्र : यात्रियों को बड़ी खुशखबरी;1300 से अधिक नई बसें शामिल करने का फैसला

इस मुद्दे पर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ने नाना पटोले से बातचीत की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस ने विधान परिषद चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फडणवीस के गढ़ नागपुर और अमरावती में दो सीटें जीतकर लाई हैं। इसी बात की नाराजगी बीजेपी को है। इसी वजह से बीजेपी ऐसी अफवाहें फैला रही है। हमारी पार्टी में इस तरह का कोई भी विवाद नहीं है। नाना पटोले बनाम बालासाहेब थोरात का कोई भी संघर्ष नहीं चल रहा है। हम आज भी बातचीत करते हैं।

Read More मुंबई-नागपुर राजमार्ग पर 9 साल के बच्चे को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया; गुस्साए लोगों ने डंपर को आग के हवाले कर दिया

कांग्रेस की नेता हेमलता पाटिल ने एक ट्वीट करके यह सवाल खड़ा कर दिया है कि महाराष्ट्र कांग्रेस क्या वाकई दो गुटों में बंट चुकी हैम जिसमें एक गुट नाना पटोले का है और दूसरा बालासाहेब थोरात का। हेमलता पाटिल ने ट्वीट में लिखा है कि आज सुबह सुबह मुझे एक फोन आया जिसमें पूछा गया कि मैडम अब बालासाहेब थोरात की कांग्रेस के लिए काम करना है या फिर नाना पटोले की कांग्रेस के लिए काम करना है।

Read More ठाणे से 8 बांग्लादेशी गिरफ्तार

वहीं सूत्रों की माने तो पटोले पर नाराज बालासाहेब थोरात ने कहा कि विधान परिषद चुनाव के दौरान अपमानजनक बातें कही गईं। सार्वजनिक तौर पर परिवार के खिलाफ बयान दिए गए। विवाद को मिटाने की बजाय उसे बढ़ाया गया और कई कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई भी हुई। पार्टी की बैठक के दौरान भी निचले स्तर पर जाकर वक्तव्य किए गए। कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया और उन्हें मुश्किलों में लाने का प्रयत्न हुआ। 

Read More मार्च में हो सकता है मुंबई महानगरपालिका चुनाव

वहीं पटोले समर्थक गुट की माने तो महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के नेतृत्व में हालिया विधान परिषद चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। अमरावती और नागपुर में कांग्रेस ने सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है। बावजूद इसके नाना पटोले अपने इलाके विदर्भ में भी कांग्रेस नेताओं के निशाने पर हैं। कांग्रेस नेता अशीष देशमुख ने विधान परिषद चुनाव के पहले ही पटोले को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की थी।

विदर्भ इलाके में कांग्रेस पार्टी के पास पहले से ही सुनील केदार, विजय वडेट्टीवार और यशोमती ठाकुर जैसे कई दिग्गज नेता थे। बावजूद इसके पार्टी ने नाना पटोले को मौका दिया। दूसरी तरफ पार्टी में इस बात की भी नाराजगी है कि थोरात जैसे वरिष्ठ नेता के पास से प्रदेश अध्यक्ष पद वापस लेकर पटोले को दिया गया।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन