महाराष्ट्र : यात्रियों को बड़ी खुशखबरी;1300 से अधिक नई बसें शामिल करने का फैसला

Maharashtra: Big news for passengers; decision to add more than 1300 new buses

महाराष्ट्र : यात्रियों को बड़ी खुशखबरी;1300 से अधिक नई बसें शामिल करने का फैसला

महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम ने नए साल पर लोगों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रासंपोर्ट कारपोरेशन ने बड़ा निर्णय लिया है। महामंडल ने महाराष्ट्र की जनता को नए साल तोहफा देने जा रही है। यह खुशखबरी महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट बस से यात्रा करने वाले लोगों के लिए है। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम  अपने बेड़े में 1300 से ज्यादा बसें शामिल करने जा रही है। इस फैसले से महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम के पास बसों की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। पिछले कुछ सालों से  राज्य मार्ग परिवहन निगम बस यात्रा के दौरान समस्या झेल रहे लोगों को राहत भी मिलेगी।

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम ने नए साल पर लोगों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रासंपोर्ट कारपोरेशन ने बड़ा निर्णय लिया है। महामंडल ने महाराष्ट्र की जनता को नए साल तोहफा देने जा रही है। यह खुशखबरी महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट बस से यात्रा करने वाले लोगों के लिए है। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम  अपने बेड़े में 1300 से ज्यादा बसें शामिल करने जा रही है। इस फैसले से महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम के पास बसों की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। पिछले कुछ सालों से  राज्य मार्ग परिवहन निगम बस यात्रा के दौरान समस्या झेल रहे लोगों को राहत भी मिलेगी।

इतना ही नहीं बसों की संख्या बढ़ने की वजह से यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि पिछले कुछ सालों में महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम  की बसों से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 11 लाख तक की गिरावट देखी गई है। जानकारी के अनुसार, कोरोना काल से पहले महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम  के बेड़े में 18500 थी, जिसमें से 15500 सेवा में थी।

Read More पुणे स्थित ‘जय स्तंभ’ भूमि में 22 दिसंबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 की मध्यरात्रि तक प्रवेश करने की अनुमति

कोविड के बाद आई कमी 
आपको बता दें, तब रोजाना 65 लाख लोग स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस से यात्रा करते थे, लेकिन कोविड के बाद महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम  में बसों के खराब और नई बसों की किल्लत से तकरीबन 1000 बसें कम हुईं। बसों की संख्या कम होने की वजह से 14500 बस ही सेवा में थी। यही वजह है कि यात्रियों की संख्या भी 65 लाख से घटकर 54 लाख पहुंच गई थी। यात्रियों की संख्या घटने की वजह से महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम  को कई सालों तक घाटा सहना पड़ा था।

Read More मुंबई महानगरपालिका का चुनाव अकेले लड़ सकती है शिवसेना यूबीटी 

महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम  के द्वारा बसों की संख्या बढ़ाए जाने का फैसला लेने के बाद जिसके तहत मुंबई-पुणे क्षेत्र के अलावा नाशिक-संभाजीनगर और नागपुर-अमरावती समेत हर एक रीजन के लिए तकरीबन 450 बसें सेवा में शामिल होंगी। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम  से मिली जानकारी के मुताबिक, बेड़े में शामिल की गई ये नई बसें नए साल से सेवा में आ सकती हैं। इससे महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम  को हुए नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है।

Read More महायुति सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के दौरान महाराष्ट्र में 6,740 किसानों ने आत्महत्या की - अंबादास दानवे