मुंबई : मेनू कार्ड मराठी में होना चाहिए; शिवसेना (यूबीटी) पदाधिकारी की मांग 

Mumbai: Menu cards should be in Marathi; demands Shiv Sena (UBT) official

मुंबई : मेनू कार्ड मराठी में होना चाहिए; शिवसेना (यूबीटी) पदाधिकारी की मांग 

महाराष्ट्र की राजनीति में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आयदिन किसी ना किसी मुद्दे को लेकर विवाद जारी रहता है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) के एक पदाधिकारी कृष्ण पावले ने मुंबई के कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है कि महाराष्ट्र के सभी रेस्त्रां और भोजनालयों में मेनू कार्ड मराठी में होना चाहिए। पावले का कहना है कि अन्य राज्यों में रेस्त्रां और भोजनालय अपनी मेनू सूची में स्थानीय भाषा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में ऐसा नहीं किया जाता।

मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आयदिन किसी ना किसी मुद्दे को लेकर विवाद जारी रहता है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) के एक पदाधिकारी कृष्ण पावले ने मुंबई के कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है कि महाराष्ट्र के सभी रेस्त्रां और भोजनालयों में मेनू कार्ड मराठी में होना चाहिए। पावले का कहना है कि अन्य राज्यों में रेस्त्रां और भोजनालय अपनी मेनू सूची में स्थानीय भाषा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में ऐसा नहीं किया जाता।

साथ ही उन्होंने पत्र में लिखा कि यह सिर्फ एक नियम नहीं होना चाहिए, बल्कि मराठी भाषा का सम्मान होना चाहिए। पावले ने यह भी कहा कि अगर ऐसा निर्देश नहीं दिया जाता, तो यह मराठी भाषा और संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के लिए जान की आहुति देने वाले 106 शहीदों का अपमान होगा। बता दें कि यह कदम शिवसेना (यूबीटी) द्वारा आरएसएस के वरिष्ठ नेता भैयाजी जोशी की टिप्पणी के बाद उठाया गया, जिसमें जोशी ने कहा था कि मुंबई आने वाले किसी भी व्यक्ति को मराठी सीखने की आवश्यकता नहीं है।

Read More मुंबई : दवाखानों में फार्मासिस्ट नहीं; नर्सें मरीजों को बांट रही हैं दवा