मुंबई में पूर्व मेयर किशोरी पर कथित तौर पर 4 फ्लैट धोखाधड़ी मामले में FIR दर्ज...

FIR has been registered against former Mayor Kishori in Mumbai for allegedly cheating 4 flats.

मुंबई में पूर्व मेयर किशोरी पर कथित तौर पर 4 फ्लैट धोखाधड़ी मामले में FIR दर्ज...

पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि कथित तौर पर उन्होंने गरीबों के 4 फ्लैट हड़प लिए। इतना ही नहीं अवैध रूप से फ्लैट हासिल करने को लेकर उनपर धोखाधड़ी करने के मामले में FIR भी दर्ज की गई है।

मुंबई : पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि कथित तौर पर उन्होंने गरीबों के 4 फ्लैट हड़प लिए। इतना ही नहीं अवैध रूप से फ्लैट हासिल करने को लेकर उनपर धोखाधड़ी करने के मामले में FIR भी दर्ज की गई है।

किशोरी पेडणेकर के अलावा 4 अन्य लोग भी इसमें शामिल बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि गोमाता जनता एसआरए सोसाइटी के फ्लैटों के अधिग्रहण के संबंध में कथित तौर पर इन सभी लोगों ने धोखाधड़ी की है। इसलिए ठगने के मामले में इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई। 

Read More मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में दोबारा पेश किया विशेष लोक सुरक्षा विधेयक...

वहीं बीजेपी नेता किरीट सोमैया द्वारा लगाए जा रहे आरोप के मुताबिक, कोर्ट ने किशोरी पेडणेकर समेत उनकी कंपनी और उनके बेटे के खिलाफ 2012 में कंपनी पंजीकृत करते वक्त धोखाधड़ी से झूठे दस्तावेज देने के अपराध में समन जारी किया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने ट्वीट कर यह भी बताया कि किशोरी पेयणेकर की कंपनी को करोड़ों रुपए के कोविड केंद्रों के ठेके भी मिले थे, जिससे उन्होंने काफी कमाई की।

Read More पुणे स्थित ‘जय स्तंभ’ भूमि में 22 दिसंबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 की मध्यरात्रि तक प्रवेश करने की अनुमति

उन्होंने आगे कहा कि किशोरी पेयणेकर और उनके परिजनों ने अवैध रूप से 4 फ्लेट अधिग्रहण किए हुए हैं, जो झुग्गी निवासी और गरीब तबके के लोगों के थे। एक अन्य शिकायतकर्ता उदय पिंगले ने भी इसी तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई के लोअर परेल में मौजूद गोमाता जनता एसआरए को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में गरीबों को कुछ फ्लैट्स दिए जाने थे।

Read More संजय राउत ने बताई पूर्व सीएम के बार-बार बीमार पड़ने की वजह, फडणवीस ने शिंदे पर किया काला जादू...!

लेकिन किशोरी पेडणेकर ने यह 4 फ्लैट हथियाने के लिए फर्जी कागाजात पेश किए और साथ ही गतल तरीके से फ्लैट कब्जा लिए। सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ता उदय पिंगले ने किशोरी पेडणेकर के साथ-साथ शैला गवस, प्रशांत गवस, गिरीश रेवणकर और साईंप्रसाद पेडणेकर के खिलाफ फ्रॉड और फ्रॉजरी का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाने की मांग की जा रही है। 

Read More मुंबई एलीफेंटा नाव हादसे में 13 की मौत, चार की हालत गंभीर, नौसेना-पुलिस ने कुल 99 लोगों को बचाया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश