पालघर जिले में बंजर जमीनों पर लहलहा रही हरे सोने की फसल...

In Palghar district, green gold crops are flourishing on barren lands.

पालघर जिले में बंजर जमीनों पर लहलहा रही हरे सोने की फसल...

राज्य सरकार लगातार किसानों की आय दोगुना करने का दावा करती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सरकार किसानों की कोई मदद नहीं कर रही है। यही वजह है कि किसान अब खुद अपने ही बूते खेती-किसानी को मुनाफे वाला काम बनाने की कोशिशों में जुट गए हैं।

पालघर : राज्य सरकार लगातार किसानों की आय दोगुना करने का दावा करती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सरकार किसानों की कोई मदद नहीं कर रही है। यही वजह है कि किसान अब खुद अपने ही बूते खेती-किसानी को मुनाफे वाला काम बनाने की कोशिशों में जुट गए हैं। इसी कड़ी में पालघर जिले के किसान ऐसी फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं, जो कम लागत में ज्यादा मुनाफा दे सकती है।

इस क्रम में जिले के विक्रमगढ़, जव्हार जैसे ग्रामीण इलाकों के रहनेवाले सैकड़ों आदिवासी किसानों के बीच बांस की खेती का चलन तेजी से बढ़ रहा है। बांस को हरा सोना कहा जाता है। ये भी कहा जाता है कि बंजर से बंजर भूमि को बांस की खेती से उपजाऊ बनाया जा सकता है।

Read More मुंबई : म्हाडा द्वारा आयोजित लॉटरी में आरक्षित घरों को आम जनता के लिए उपलब्ध कराने के लिए परीक्षण शुरू 

किसानों को बांस की खेती के लिए एक संस्था लगातार प्रोत्साहित कर रही है और खुद भी संस्था जव्हार में १८ एकड़ जमीन में बांस की खेती कर रही है। बांस की बुवाई के बाद किसान इससे तकरीबन ४० से ६० साल तक मुनाफा कमा सकते हैं। विक्रमगढ़ के टेटवाली, चिंचपाड़ा, वाणीपाड़ा, वाकी जैसे २० गांवों के किसानों ने अपनी खाली पड़ी जमीनों में बांस की खेती शुरू की है।

Read More मुंबई : चाइनीज बनाने वाली मशीन में फंसी शर्ट और चली गई 22 साल के एक युवक जान !

इसके उपयोग से कार्बनिक कपड़े बनाए जाते हैं। इससे कई तरह के प्रोडक्ट भी बनाए जाते हैं। सजावटी सामानों को बनाने में भी बांस का उपयोग किया जाता है। मध्य प्रदेश, असम, कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा, उड़ीसा, गुजरात, उत्तराखंड व महाराष्ट्र आदि राज्यों में इसकी खेती बड़े स्तर पर की जाती है।

Read More नवी मुंबई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन