मॉडल, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर मचाया बवाल...उर्फी की अंडरवियर में छेद है चित्रा ताई ग्रेट है

Model, actress created ruckus by tweeting...Urfi's underwear has a hole, Chitra Tai is great

मॉडल,  एक्ट्रेस ने ट्वीट कर मचाया बवाल...उर्फी की अंडरवियर में छेद है चित्रा ताई ग्रेट है

मॉडल, एक्ट्रेस उर्फी जावेद और भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उर्फी जावेद अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के चलते सुर्ख़ियों में रहती है। वहीं, चित्रा वाघ ने उन्हें ढंग के कपडे पहने के सलाह दी है। इतना ही नहीं चित्रा वाघ ने उर्फी के खिलाफ मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

मुंबई : मॉडल, एक्ट्रेस उर्फी जावेद और भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उर्फी जावेद अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के चलते सुर्ख़ियों में रहती है। वहीं, चित्रा वाघ ने उन्हें ढंग के कपडे पहने के सलाह दी है। इतना ही नहीं चित्रा वाघ ने उर्फी के खिलाफ मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस संबंध में मुंबई पुलिस को एक पत्र भी दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने उर्फी को थप्पड़ मारने की भी बात कही है। अब उन्हें इसी बात पर उर्फी ने जवाब दिया है।

उर्फी लगातार ट्विटर पर चित्रा वाघ को जवाब दे रही हैं। वो तस्वीरें शेयर करते हुए चित्रा वाघ को जवाब दे रही है। इसी बीच उर्फी ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “मेरी डीपी इतनी धांसू, चित्रा मेरी सासू,” इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया, उर्फी की अंडरवियर में छेद है, चित्रा ताई ग्रेट है।

Read More  कल्याण के ओल्ड आगरा रोड इलाके में दुकानदार पर जानलेवा हमला...

उन्होंने अपने अंडरवियर का जिक्र करते हुए कहा कि चित्रा वाघ महान हैं। उन्होंने इस पर तीन रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट किए हैं। इस बीच, पिछले दो हफ्तों से चित्रा वाघ और उर्फी जावेद के बीच बहस हो रही है। अमृता फडणवीस से लेकर कई राजनेताओं ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।

Read More विरार-डहाणू लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट