कलवा के तीसरे पुल को शुरू करने की जरूरत...ट्रैफिक समस्या से ठाणेकर परेशान

Need to start the third bridge of Kalwa... Thanekar troubled by traffic problem

कलवा के तीसरे पुल को शुरू करने की जरूरत...ट्रैफिक समस्या से ठाणेकर परेशान

ट्रैफिक के टेंशन को कम करने के लिए कलवा के तीसरे पुल को शुरू करने की जरूरत महसूस हो रही है। वहीं ठाणे और कलवा को जोड़नेवाले निर्माणाधीन तीसरे पुल की एक लेन को नवरात्रि के दौरान खोला जा सकता है।

ठाणे : ट्रैफिक के टेंशन को कम करने के लिए कलवा के तीसरे पुल को शुरू करने की जरूरत महसूस हो रही है। वहीं ठाणे और कलवा को जोड़नेवाले निर्माणाधीन तीसरे पुल की एक लेन को नवरात्रि के दौरान खोला जा सकता है।

राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर इसे जल्द खोलने की मांग की। आव्हाड ने बताया कि पुल की एक लेन की शुरुआत को लेकर मुख्यमंत्री सकारात्मक हैं। बता दें कि कलवा खाड़ी पर ब्रिटिश कालीन ब्रिज की जर्जर अवस्था में होने के बाद मनपा प्रशासन की तरफ से शुरू तीसरे निर्माणधीन पुल का कार्य प्रगति पथ पर है।

Read More भिवंडी में क्रेन का तार टूटकर गिरने से 22 वर्षीय एक मजदूर की मौत

काम की शुरुआत के सात वर्ष बाद भी कलवा खाड़ी पर निर्माणाधीन तीसरे पुल का काम पूरा नहीं हो पाया है, जिसके चलते ठाणेकरों की परेशानी बढ़ रही है। इसके चलते कलवा, खारेगांव-बेलापुर मार्ग की तरफ जाने वाले वाहनों को लगातार ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।

Read More नवी मुंबई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार

पुल की एक लेन को दिसंबर २०२१ में शुरू किया जाना था लेकिन नहीं हो पाया। उसके बाद मई और जून २०२२ की डेडलाइन दी गई, फिर जुलाई २०२२ के अंत तक साकेत परिसर और पुलिस कमिश्नर कार्यालय के पास की दो लेन को शुरू करने की बात कही गई लेकिन अभी यह भी संभव नहीं हुआ है।

Read More रिश्वत  के आरोप में एक पुलिसकर्मी और एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज 

वाहन चालकों और कलवावासियों की समस्याओं को देखते हुए मनपा प्रशासन ने वर्ष २०१४ में कलवा खाड़ी पर ही तीसरे पुल के निर्माण की शुरुआत की। इस पुल के निर्माण की कुल लागत १८३ करोड़ ६६ लाख ६१ हजार ३५३ रुपए है, जिसका वर्कऑर्डर १२ सितंबर, २०१४ को मनपा प्रशासन की तरफ से पुल बनाने वाली कंपनी को दिया गया था।

Read More मुंबई : ऐप-आधारित रेंटल सर्विस से किराए पर ली गई हुंडई क्रेटा कार लेकर भाग गया; व्यक्ति की तलाश शुरू

इस पुल के निर्माण की कुल कालावधि तीन साल थी। अर्थात इस पुल का निर्माण सितंबर २०१७ तक हो जाना चाहिए था लेकिन विभिन्न कारणों से तीन वर्ष के बदले सात वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक इस पुल का निर्माण कार्य चल रहा है।