सरकारी नौकरियों में मराठा आरक्षण : चंद्रकांत पाटिल उपसमिति के प्रमुख नियुक्त किये गए

Maratha reservation in government jobs: Chandrakant Patil appointed as the head of the sub-committee

सरकारी नौकरियों में मराठा आरक्षण : चंद्रकांत पाटिल उपसमिति के प्रमुख नियुक्त किये गए

मुख्यमंत्री शिंदे ने शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में मराठा आरक्षण के लिए उप समिति का मंगलवार को पुनर्गठन किया और उच्चतर एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल को इसका प्रमुख नियुक्त किया।

मुंबई : मुख्यमंत्री शिंदे ने शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में मराठा आरक्षण के लिए उप समिति का मंगलवार को पुनर्गठन किया और उच्चतर एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल को इसका प्रमुख नियुक्त किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में बताया कि पाटिल के नेतृत्व में समिति कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर विचार करेगी, ताकि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना सुनिश्चित किया जा सके। समिति के अन्य सदस्यों में राज्य के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, दादा भूसे, शंभूराज देसाई और उदय सामंत शामिल हैं।

Read More केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को दी सौगात तो सीएम फडणवीस ने जताया आभार...

इससे पहले, उप समिति के प्रमुख अशोक चव्हाण थे, जो पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी सरकार में मंत्री थे। मई 2021 में उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र के उस कानून को रद्द कर दिया, जो मराठा समुदाय के लोगों को शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकारियों में आरक्षण देने का प्रावधान करता था।

Read More पुणे: लोन डिफॉल्टर के खिलाफ बैंक द्वारा फ्लैट के दरवाजे पर लगाए गए लॉक और सील को तोड़ने के आरोप में मामला दर्ज

शीर्ष अदालत ने इसे ‘असंवैधानिक’ करार दिया था और कहा था कि 1992 में उच्चतम न्यायालय के मंडल निर्णय के जरिए तय की गई आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा को पार नहीं किया जा सकता है।

Read More महाराष्ट्र : प्याज की कीमतों में 50% की भारी गिरावट