शख्स ने पेट के अंदर छिपाई 13 करोड़ की कोकीन... पकड़े जाने पर उगले 87 कैप्सूल

Man hid cocaine worth Rs 13 crore inside stomach... spit 87 capsules when caught

शख्स ने पेट के अंदर छिपाई 13 करोड़ की कोकीन... पकड़े जाने पर उगले 87 कैप्सूल

मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से घाना के एक यात्री को कोकीन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह घाना से पेट के अंदर छिपाकर कोकीन से भरे हुए 87 कैप्सूल लेकर भारत आया था।

मुंबई : मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से घाना के एक यात्री को कोकीन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह घाना से पेट के अंदर छिपाकर कोकीन से भरे हुए 87 कैप्सूल लेकर भारत आया था।  

सीमा शुल्क विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि घाना के एक यात्री के पास से 1,300 ग्राम कोकीन बरामद की गई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 13 करोड़ रुपये है। यात्री को 28 अगस्त को संदेह के आधार पर मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका गया था। जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।

Read More मुंबई और औरंगाबाद में नौ अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान

घाना निवासी पैक्स मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा था। जहां सीमा शुल्क अधिकारियों ने तलाशी ली तो उसके सामान में अधिकारियों को कुछ नहीं मिला, लेकिन जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि उसने कैप्सूल निगले है। जिसके बाद उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More Mahim Dargah मखदूम शाह बाबा दरगाह पर उर्स 2024 के उद्घाटन पर मुंबई पुलिस की सलामी & संदल

जहां तीन दिनों में निगले गए 87 कैप्सूलों को बाहर निकाला गया। यात्री को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

Read More महिला बीजेपी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश