नई मुंबई में लॉकडाउन के बाद से आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी ...

Increase in criminal cases since the lockdown in Navi Mumbai

नई मुंबई में लॉकडाउन के बाद से आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी ...

नई मुंबई में लॉकडाउन के बाद से आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है, इसका ग्राफ चढ़ गया है। हालांकि नई मुंबई पुलिस ने कई बड़े-बड़े मामलों को सुलझाया है।

नई मुंबई : नई मुंबई में लॉकडाउन के बाद से आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है, इसका ग्राफ चढ़ गया है। हालांकि नई मुंबई पुलिस ने कई बड़े-बड़े मामलों को सुलझाया है। नई मुंबई पुलिस आयुक्त बिपीन कुमार सिंह ने बताया कि अब तक हम लगभग ७५ प्रतिशत मामलों में कार्रवाई करने में सफल रहे हैं। हाल ही में लगभग ४ सौ करोड़ रुपए का ड्रग बरामद किया गया था। कई बड़े और कुख्यात आरोपियों को भी जेल की सलाखों के पीछे भेजा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम काफी मेहनत कर रही है, ताकि शहर में चेन स्नैचिंग, रॉबरी और स्ट्रीट क्राइम को रोका जा सके। शहर में ट्रैफिक की समcriminal casesस्या बढ़ती जा रही है, क्योंकि गाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बड़ी-बड़ी इमारतों का निर्माण हो रहा है।

Read More  विरार : पिछले 6 महीने में मीरा-भायंदर, वसई-विरार में 54 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त... 219 ड्रग्स माफिया गिरफ्तार

हमने महानगर पालिका और सिडको से मांग की थी कि पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराएं। शहर को ट्रक टर्मिनल की आवश्यकता है। अगर सही पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है तो इस शहर को ट्रैफिक की समस्या से भी निजात दिलाई जा सकती है। आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शहर में शांति स्थापित करने का संकल्प भी दोहराया।

Read More मुंबई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का नाम लेकर महिला से ₹4 लाख रुपए की साइबर ठगी