पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का वर्ल्ड टूर...पहले मालदीव भागे, फिर सिंगापुर और अब US में बसने की तैयारी

Former President Gotabaya Rajapaksa's world tour… first fled to Maldives, then Singapore and now preparations to settle in US

पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का वर्ल्ड टूर...पहले मालदीव भागे, फिर सिंगापुर और अब US में बसने की तैयारी

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अमेरिका में बसने की तैयारी में हैं। वह वहां अपनी पत्नी और बेटे के साथ बसने के लिए 'यूएस ग्रीन कार्ड' मिलने का इंतजार कर रहे हैं। राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर श्रीलंका में व्यापक स्तर पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए थे। इसे देखते हुए वह पिछले महीने देश छोड़ कर भाग गए थे।

अमेरिका : श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अमेरिका में बसने की तैयारी में हैं। वह वहां अपनी पत्नी और बेटे के साथ बसने के लिए 'यूएस ग्रीन कार्ड' मिलने का इंतजार कर रहे हैं। राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर श्रीलंका में व्यापक स्तर पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए थे। इसे देखते हुए वह पिछले महीने देश छोड़ कर भाग गए थे।

अमेरिका में राजपक्षे के वकीलों ने ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए पिछले महीने ही प्रकिया शुरू कर दी थी। श्रीलंकाई अखबार डेली मिरर ने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। अपनी पत्नी लोमा राजपक्षे के अमेरिकी नागरिक होने के चलते पूर्व राष्ट्रपति यह आवेदन करने के लिए योग्य हैं।

Read More मुंबई को सिंगापुर या शंघाई जैसा बनने की जरूरत नहीं; दूसरी जगहों को मुंबई जैसा बनने की कोशिश करनी चाहिए - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 

राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी थी अमेरिकी नागरिकता
73 वर्षीय राजपक्षे ने 2019 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए अपनी अमेरिकी नागरिकता त्याग दी थी। राजपक्षे ने श्रीलंकाई थल सेना से समय पूर्व सेवानिवृत्ति ले ली और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चले गए। इसके बाद वह 1998 में अमेरिका प्रवास कर गए थे। वह 2005 में श्रीलंका लौटे थे।

Read More मुंबई : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर फर्जी आधार कार्ड; अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बैंकॉक के होटल में पत्नी के साथ ठहरे हुए
खबर के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति अभी बैंकॉक के एक होटल में अपनी पत्नी के साथ ठहरे हुए हैं। वह नवंबर तक थाईलैंड में रहने की अपनी शुरुआती योजना रद्द करते हुए 25 अगस्त को श्रीलंका लौटने वाले हैं। बैंकॉक में अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों को लेकर राजपक्षे से होटल के अंदर ही रहने को कहा है।

Read More मुंबई : आतंकी तहव्वुर राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया; सुनवाई से इंकार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश