व्यवसायी के सिर पर हमला कर हत्या... FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Murder by attacking businessman's head... Police engaged in investigation by registering FIR

व्यवसायी के सिर पर हमला कर हत्या... FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

नवी मुंबई में व्यवसायी की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना से सब्जी बाजार में हडकंप मच गया है। यह पूरी घटना एपीएमसी मार्केट में हुई है। मृतक सब्जी व्यवसायी था। उसकी पहचान रामायण लालसा उर्फ गुरदेव उर्फ बाबा के रूप में हुई है।

नवी मुंबई : नवी मुंबई में व्यवसायी की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना से सब्जी बाजार में हडकंप मच गया है। यह पूरी घटना एपीएमसी मार्केट में हुई है। मृतक सब्जी व्यवसायी था। उसकी पहचान रामायण लालसा उर्फ गुरदेव उर्फ बाबा के रूप में हुई है।

नवी मुंबई के एपीएमसी सब्जी मार्केट में हुई हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। कहा जा रहा है कि व्यवसायी के सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस को सुचना मिली थी कि सब्जी बाजार के ऊपरी कमरे में एक व्यक्ति मृत पड़ा है। जिसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची और दरवाजा खोला गया। जहां पुलिस को लाश मिली।

Read More कचरा टैक्स लगाने के मनपा निर्णय पर उठने लगा सवाल... भाजपा ने मुंबईकरों पर नया टैक्स लगाने का किया विरोध 

वहीं पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाजार के अन्य व्यापारियों का कहना है कि मृतक लेन-देन सिर्फ नकद के तौर पर करता था। साथ ही उसके पास हमेशा कैश ज्यादा रहता था। ऐसे में हो सकता है कि किसी ने पैसों की लालच में उसकी हत्या कर दी हो।

Read More मुंबई बनी दुनिया की 5वीं बेस्ट फूड सिटी

सब्जी बाजार में काफी सीसीटीवी होने के कारण पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार हो जाएगा। नवी मुंबई के सब्जी मंडी के गाला नंबर 551 उसकी हत्या कर दी गई। इस प्लॉट के मालिक ने मृतक और एक अन्य को प्लॉट लीज पर दिया हुआ है। मृतक रामायण खीरा, गाजर, चुकंदर यहां बेचा करता था। साथ ही यहीं वह पहली मंजिल पर रहता था।

Read More भिवंडी : 24 करोड़ रुपए का जीएसटी रिफंड हड़पने वाला ठग गिरफ्तार

गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई से सटे ठाणे के उरण से एक चौकानें वाला मामला सामने आया था। जहां एक शख्स ने चरित्र पर संदेह के कारण उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट किया था। आरोपी ने अन्य के साथ मिलकर अपनी पत्नी को तालाब में धक्का देकर मार डाला था।

Read More कुर्ला बस हादसे के बाद खुली बेस्ट की नींद; ड्राइवरों की ट्रेनिंग व्यवस्था में बदलाव की तैयारी